एडवांस हाजिरी बनाने की गड़बड़ी सीएस ने पकड़ी

केवटी : विधायक फराज फातमी एवं सीएस डॉ अमरेन्द्र नारायण झा की उपस्थिति में एपीएचसी सह हेल्थ एंड वेलनेस सेन्टर खिरमा पथरा में चिकित्सा व्यवस्था गुरुवार से बहाल कर दी गयी. सीएस ने कहा कि आयुष्मान भारत कार्डधारी की मुफ्त में चिकित्सा की जायेगी. वहीं विधायक ने कहा कि अब प्राथमिक इलाज के लिए लोगों […]

केवटी : विधायक फराज फातमी एवं सीएस डॉ अमरेन्द्र नारायण झा की उपस्थिति में एपीएचसी सह हेल्थ एंड वेलनेस सेन्टर खिरमा पथरा में चिकित्सा व्यवस्था गुरुवार से बहाल कर दी गयी. सीएस ने कहा कि आयुष्मान भारत कार्डधारी की मुफ्त में चिकित्सा की जायेगी. वहीं विधायक ने कहा कि अब प्राथमिक इलाज के लिए लोगों को दरभंगा एवं केवटी जाने की जरूरत नहीं होगी.

चिकित्सा व्यवस्था को दुरूस्त करने का संकल्प हमारा है. हर एपीएचसी को सुधारने के लिए हम प्रयासरत हैं. इसके बाद सीएस ने रैयाम व छतवन एपीएचसी का भी निरीक्षण किया. इस दौरान रैयाम में नए भवन को शुरू करने एवं दवा की पूर्ण उपलब्धता जल्द करने की बात कही. वहीं छतवन में निरीक्षण के दौरान काफी गड़बड़ी पायी.

डॉ विनोद कुमार सिंह कई दिनों की एडवांस हाजिरी बना रखी थी. सीएस ने हाजिरी बही साथ ले जाते हुए उनके वेतन पर रोक लगा दी. स्वास्थ्य केन्द्र की जमीन में फसल बुआई को लेकर सीएस ने चिकित्सा प्रभारी एनके लाल एवं हेल्थ मैनेजर दीपक कुमार को जमकर फटकार लगायी एवं एक महीने के अंदर सभी अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र को चालू करते हुए कार्य प्रणाली में सुधार लाने को कहा.

मौके पर प्रखंड राजद अध्यक्ष अब्दुल मन्नान अंसारी, जिप सदस्य शमीउल्लाह खां शमीम, सुबंश यादव, दुःखी यादव, राज किशोर राम, लखीचंद्र यादव, राम सेवक यादव, अब्दुल मलिक थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >