नमक खरीदने निकली नाबालिग को किया अगवा

दरभंगा : लहेरियासराय थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है. अपहृता की मां की ओर से थाना में आवेदन दिया गया है. 17 अक्तूबर की शाम उनकी पुत्री नमक खरीदने के लिए बाजार गयी थी. इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटी. खोजबीन के बावजूद उसके विषय में […]

दरभंगा : लहेरियासराय थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है. अपहृता की मां की ओर से थाना में आवेदन दिया गया है. 17 अक्तूबर की शाम उनकी पुत्री नमक खरीदने के लिए बाजार गयी थी.

इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटी. खोजबीन के बावजूद उसके विषय में जानकारी नहीं मिली. 19 अक्तूबर को किसी अनजान व्यक्ति ने उनके मोबाइल पर फोन किया. नाम व पता पूछने पर धमकी देने लगा. लहेरियासराय थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला दर्ज कर बरामदगी के लिए प्रयास किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >