दहेज के लिए विवाहिता को जिंदा जलाया

सिंहवाड़ा : दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है. इसे लेकर मृतका के पिता सिमरी रामचेला टोला निवासी देवेंद्र सहनी ने सढ़वाड़ा निवासी समधि शीतल सहनी, दामाद ब्रह्मदेव सहनी, किशुन सहनी, राजेंद्र सहनी के खिलाफ सिमरी थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. आवेदन में बताया कि करीब पंद्रह […]

सिंहवाड़ा : दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है. इसे लेकर मृतका के पिता सिमरी रामचेला टोला निवासी देवेंद्र सहनी ने सढ़वाड़ा निवासी समधि शीतल सहनी, दामाद ब्रह्मदेव सहनी, किशुन सहनी, राजेंद्र सहनी के खिलाफ सिमरी थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

आवेदन में बताया कि करीब पंद्रह वर्ष पूर्व शीतल सहनी के पुत्र ब्रह्मदेव सहनी के साथ शादी की थी. इसे दो लड़की एवं एक लड़का है. वह एक भैंस देने के लिए बराबर बेटी को प्रताड़ित करता था. 26 सितंबर को बेटी को जलाकर मार दिया. बगैर कोई सूचना दिए साक्ष्य छिपाने के नीयत से अंतिम संस्कार भी कर दिया. थानाध्यक्ष हरि किशोर यादव ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >