दरभंगा : सांसद सह जदयू के राष्ट्रीय महासचिव आरसीपी सिंह ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर के बाद पहली बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सामाजिक न्याय के तहत अतिपिछड़ों के लिए आरक्षण लागू किया. चुनावी वादे के अनुसार 20 फीसदी पिछड़ों को आरक्षण का लाभ दिया. पहली बार आरक्षण को वर्गीकृत किया, जिससे विभिन्न वर्गों को आरक्षण का लाभ मिला है. पंचायती राज व स्थानीय निकाय में आरक्षण देकर महिलाओं को प्रोत्साहित किया.
अतिपिछड़ों के सच्चे हितैषी हैं सीएम नीतीश: आरसीपी
दरभंगा : सांसद सह जदयू के राष्ट्रीय महासचिव आरसीपी सिंह ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर के बाद पहली बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सामाजिक न्याय के तहत अतिपिछड़ों के लिए आरक्षण लागू किया. चुनावी वादे के अनुसार 20 फीसदी पिछड़ों को आरक्षण का लाभ दिया. पहली बार आरक्षण को वर्गीकृत किया, जिससे विभिन्न वर्गों को […]

वह लनामिवि के डॉ नागेन्द्र झा स्टेडियम में आयोजित जदयू अति पिछड़ा सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि अतिपिछड़ों के मन से हीन भावना को मुख्यमंत्री ने न सिर्फ समाप्त किया, बल्कि उनके अंदर आत्मविश्वास पैदा किया. मुख्यमंत्री का संकल्प है कि जिसकी जितनी हिस्सेदारी होगी, उसे वह मिलेगी. विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव नजदीक आने पर वे जात-पात की बात कर दिगभ्रमित करेंगे. उनका अब कोई जनाधार नहीं रह गया है.