अंतरजिला चोर गिरोह का एक सदस्य धराया

लैपटॉप व सिम के साथ 10 मोबाइल बरामद दरभंगा : अंतरजिला चोर गिरोह के एक सदस्य को शुक्रवार को पुलिस ने दबोच लिया. पुलिस के अनुसार उसके पास से एक लैपटॉप व सिम के साथ दस आधुनिक मोबाइल बरामद किया गया है. उसकी पहचान सिमरी थाना क्षेत्र के बलिया कमरौली निवासी गौड़ी मंडल के पुत्र […]

लैपटॉप व सिम के साथ 10 मोबाइल बरामद

दरभंगा : अंतरजिला चोर गिरोह के एक सदस्य को शुक्रवार को पुलिस ने दबोच लिया. पुलिस के अनुसार उसके पास से एक लैपटॉप व सिम के साथ दस आधुनिक मोबाइल बरामद किया गया है. उसकी पहचान सिमरी थाना क्षेत्र के बलिया कमरौली निवासी गौड़ी मंडल के पुत्र विद्यानंद मंडल के रूप में हुई है. अपने कार्यालय कक्ष में प्रभारी एसएसपी सह सिटी एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि विद्यानंद काफी दिनों से फरार था. गुप्त सूचना के अाधार पर टेक्निकल सेल के सहयोग से उसे सिमरी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है.

सिमरी थाना में चोरी के एक मामले में वह आरोपित है. उसके अपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है. गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है. सिटी एसपी ने बताया कि यह गिरोह काफी दिनों से सक्रिय था. गिरोह के सदस्य लोगों से मोबाइल छीन लेता था. पुलिस को लगातार इसकी शिकायत मिल रही थी. गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम का गठन किया गया. साथ ही टेक्निकल सेल की मदद ली गई. छापेमारी टीम में सिमरी थानाध्यक्ष हरिकिशोर यादव, सअनि अवध कुमार के अलावा थाना के सशस्त्र पुलिस के जवान शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >