पुत्र की सलामती को मां रखेंगी 36 घंटे का निर्जला उपवास

व्रतियां आज करेंगी नहाय-खाय, चढ़ायेंगी तेल-खल्ली कल रखेंगी जिउतिया का व्रत दरभंगा : किसी भी अनहोनी से अपने पुत्र को सलामत रखने की मंगलकामना के साथ महिलाएं कल यानी शनिवार को निर्जला व्रत रखेंगी. इस कठिन उपवास के अनुष्ठान की शुरुआत शुक्रवार को हो रही है. व्रतियां नहाय-खाय के साथ तेल-खल्ली अर्पित कर पितराइन को […]

व्रतियां आज करेंगी नहाय-खाय, चढ़ायेंगी तेल-खल्ली कल रखेंगी जिउतिया का व्रत

दरभंगा : किसी भी अनहोनी से अपने पुत्र को सलामत रखने की मंगलकामना के साथ महिलाएं कल यानी शनिवार को निर्जला व्रत रखेंगी. इस कठिन उपवास के अनुष्ठान की शुरुआत शुक्रवार को हो रही है. व्रतियां नहाय-खाय के साथ तेल-खल्ली अर्पित कर पितराइन को जल अर्पित करेंगी. इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. मालूम हो कि पुत्रवती अपने संतान की सलामती के लिए यह उपवास रखती हैं. यह बहुत ही कठिन व्रत है. इसमें वैसे तो 24 घंटे का निर्जला उपवास रखा जाता है, लेकिन इस बार तिथि को लेकर यह व्रत करीब 36 घंटे का है.
व्रतियां शुक्रवार की सुबह पवित्र जल से स्नान कर तेल-खल्ली चढ़ायेंगी. इसके बाद आधी रात के बाद अगले दिन सुबह करीब पांच बजे तक जल ग्रहण करेंगी. परंपरानुरुप चूड़ा-दही आदि से ओठंगन करेंगी. इसमें भाई के कल्याण कामना के साथ बहने ओठंगन करेंगी. पानी खायेंगी. इसके बाद से ही व्रतियों का उपवास आरंभ हो जायेगा. शनिवार को दिन-रात व्रत रखने के बाद रविवार दोपहर बाद 2.59 बजे के बाद व्रत तोड़ेंगी. इस बीच शुक्रवार को परंपरानुरुप पितराइन भोजन भी कराया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >