ननदोषी पर दुष्कर्म का आरोप

दरभंगा : बहेड़ा थाना क्षेत्र की एक महिला की ओर से ननदोषी पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए शनिवार को महिला थाना में आवेदन दिया गया है. पीड़िता ने आरोपित पर विगत एक वर्ष से जबरन दुष्कर्म करने का आरोप लगायी है. पीड़िता का कहना है कि उसके पिता की मौत हो चुकी है. […]

दरभंगा : बहेड़ा थाना क्षेत्र की एक महिला की ओर से ननदोषी पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए शनिवार को महिला थाना में आवेदन दिया गया है. पीड़िता ने आरोपित पर विगत एक वर्ष से जबरन दुष्कर्म करने का आरोप लगायी है. पीड़िता का कहना है कि उसके पिता की मौत हो चुकी है. एक भाई है, जो विक्षिप्त है. अप्रैल 2018 में उसकी शादी हुई थी.

शादी के पांच माह के बाद उसके पति मजदूरी करने दिल्ली चले गए. इसके बाद उसका ननदोषी उसके साथ जबरन दुष्कर्म करने लगा. किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी. बाद में ननदोषी ने उसके पति को गांव में ही बुलाकर शराब के धंधे में लगा दिया. 26 अगस्त को पति, ससुर व ननदोषी उसके कमरे में बैठकर शराब पी रहे थे. मना करने पर मारपीट करने लगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >