1322 भूमिहीन परिवारों को मिला जमीन का पर्चा, जानें आगे क्या होगा

1322 भूमिहीन परिवारों को जमीन का पर्चा सौंपा गया है. सरकार की ओर से शीघ्र ही इन लाभार्थियों की जमाबंदी खोलने की कार्रवाई की जाएगी. इससे उन्हें भूमि संबंधी अधिकार विधिवत प्राप्त हो सकेंगे.

Darbhanga News: प्रेक्षागृह दरभंगा में भूमिहीन एवं वासविहीन परिवारों को भूमि बंदोबस्ती/परवाना बासगीत पर्चा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिले के तीनों अनुमंडलों के 1322 भूमिहीन परिवारों को जमीन का पर्चा दिया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन पथ निर्माण विभाग मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री कुमार शैलेन्द्र, मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग मंत्री मदन सहनी, विधायकों और डीएम कौशल कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया.

1322 भूमिहीन परिवारों को मिला जमीन का पर्चा

कार्यक्रम में जिले के तीनों अनुमंडलों के 1322 भूमिहीन परिवारों को भूमि का पर्चा वितरित किया गया. इस अवसर पर प्रभारी मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने कहा कि सरकार का उद्देश्य भूमिहीन परिवारों को अपनी जमीन उपलब्ध कराकर उन्हें सम्मानजनक जीवन का अवसर देना है.

उन्होंने बताया कि पर्चा प्राप्त करने वाले परिवारों को आगे मकान, बिजली और राशन जैसी मूलभूत सुविधाओं से जोड़ा जाएगा. उन्होंने लाभार्थियों से अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने की अपील भी की.

मंत्री बोले- मूलभूत सुविधाओं तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता

मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग मंत्री मदन सहनी ने कहा कि सरकार आमजन तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है.

उन्होंने जिले में करीब 150 बोरिंग कराये जाने की जानकारी दी और शेष कार्यों को शीघ्र पूरा कराने का निर्देश अधिकारियों को दिया.

पर्चा मिलने के बाद जल्द खुलेगी जमाबंदी

डीएम कौशल कुमार ने कहा कि जिले में निर्धारित लक्ष्य से अधिक पर्चों का वितरण किया गया है. उन्होंने बताया कि पर्चा प्राप्त करने वाले सभी लाभार्थियों की जमाबंदी खोलने की कार्रवाई शीघ्र की जाएगी. इससे लाभार्थियों को भूमि संबंधी अधिकार विधिवत प्राप्त हो सकेंगे.

कार्यक्रम में अधिकारी और लाभार्थी रहे मौजूद

कार्यक्रम के उद्घाटन के दौरान विधायक जीवेश कुमार मिश्रा, विनय कुमार चौधरी, मुरारी मोहन झा, राजेश कुमार मंडल और सुजीत कुमार सिंह मौजूद रहे.

मौके पर अपर समाहर्ता राजस्व मनोज कुमार, डीसीएलआर सदर संजीत कुमार, संबंधित अंचलों के सीओ, आरओ, राजस्व विभाग के पदाधिकारी-कर्मी और बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें

बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का कर्पूरी ग्राम स्टेशन पर दो मिनट ठहराव, जानें ट्रेन का नया समय


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राज कुमार रंजन

राज कुमार रंजन दो दशक से अधिक समय से हिंदी पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राष्ट्रीय समाचार पत्रों में काम कर चुके रंजन प्रशासनिक गतिविधियों के साथ-साथ राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्रों में गहरी पैठ रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >