आसमान में बनेंगे गरज वाले बादल, बूंदाबांदी भी

दरभंगा : ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, कृषि मौसम विभाग डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा, समस्तीपुर की ओर से 28 अगस्त तक के लिए जारी मध्यावधि मौसम पूर्वानुमान के अनुसार इस अवधि में उत्तर बिहार के सीतामढ़ी, सारण एवं चंपारण जिले में अगले एक-दो दिनों में गरज वाले बादल बनने के साथ कहीं-कहीं हल्की […]

दरभंगा : ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, कृषि मौसम विभाग डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा, समस्तीपुर की ओर से 28 अगस्त तक के लिए जारी मध्यावधि मौसम पूर्वानुमान के अनुसार इस अवधि में उत्तर बिहार के सीतामढ़ी, सारण एवं चंपारण जिले में अगले एक-दो दिनों में गरज वाले बादल बनने के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा का अनुमान है.

इस दौरान शेष जिलों में भी कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है. इसके बाद के पूर्वानुमानित अवधि में अच्छी वर्षा की संभावना नहीं है. मौसम आमतौर पर शुष्क रह सकता है. अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है. औसतन आठ से 12 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से मुख्यत: पुरवा हवा चलने का अनुमान है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >