आसमान में बनेंगे गरज वाले बादल, बारिश भी होगी

दरभंगा : ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, कृषि मौसम विभाग डॉ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा, समस्तीपुर की ओर से 21 अगस्त तक के लिए जारी मध्यावधि मौसम पूर्वानुमान के अनुसार इस अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में गरज वाले बादल देखे जा सकते हैं. फिलहाल मानसून की सक्रियता बनी रहने की […]

दरभंगा : ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, कृषि मौसम विभाग डॉ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा, समस्तीपुर की ओर से 21 अगस्त तक के लिए जारी मध्यावधि मौसम पूर्वानुमान के अनुसार इस अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में गरज वाले बादल देखे जा सकते हैं.

फिलहाल मानसून की सक्रियता बनी रहने की संभावना है. इस अवधि में उत्तर बिहार के अधिकांश स्थानों पर हल्की वर्षा होने का अनुमान है. कुछ स्थानों पर मध्यम वर्षा हो सकती है. तराई के जिले पूर्वी व पश्चिमी चम्पारण, शिवहर एवं मधुबनी में अन्य जिलों के अपेक्षा थोड़ी अधिक वर्षा हो सकती है.

अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है. औसतन 10 से 12 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से अगले 2-3 दिन पछिया तथा उसके बाद पुरवा हवा चलने का अनुमान है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >