दरभंगा : जयनगर से रांची के बीच चलनेवाली एक्सप्रेस 10 जुलाई से अपने पुराने रुट व समय पर लौट रही है. इसकी अधिसूचना जारी कर दी गयी है. इससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी. इसके साथ ही सालों से बंद न्यूजलपाईगुड़ी एक्सप्रेस का परिचालन आरंभ होने तथा अजमेरशरीफ एक्सप्रेस का तोहफा मिलने के आसार भी बढ़ गये हैं.
हालांकि इसके लिए रेल मंडल प्रशासन को पहल करनी होगी, जो कि अब तक धरातल पर नजर नहीं आयी है. जानकारी के अनुसार 18606 जयनगर-रांची एक्सप्रेस शाम 7.30 बजे रवाना होगी जो रात 9.05 दरभंगा आयेगी. पांच मिनट के ठहराव के बाद रांची के लिए प्रस्थान कर जायेगी. यह गाड़ी भाया समस्तीपुर, बरौनी, किउल, झाझा, जसीडीह, धनबाद के रास्ते अगले दिन सुबह 11.35 बजे रांची पहुंचेगी. पुराने समय पर रुट पर रांची से इसका परिचालन 11 जुलाई से शुरू होगा. रांची से 18605 नंबर से यह ट्रेन रात 8.30 खुलकर अगले दिन सुबह 10.25 बजे दरभंगा आयेगी. जयनगर पहुंचने का समय दोपहर 11.55 निर्धारित किया गया है.
