कोसी नदी में डूबा 13 वर्षीय किशोर, एसडीआरएफ की मदद से तलाश जारी

कोसी नदी के गइजोरी गांव के पास से शुक्रवार को 13 वर्षीय गौतम कुमार नदी में बह गया. स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों के अथक प्रयासों के बावजूद उसका पता नहीं चल सका है. SDRF की टीम मौके पर पहुंच गई है और खोज अभियान को तेज किया जाएगा.

Kusheshwarsthan News: नदी थाना क्षेत्र के गइजोरी गांव के पास शुक्रवार को कोसी नदी में डूबने से 13 वर्षीय किशोर गौतम कुमार लापता हो गया. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. देर शाम तक स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों की तलाश के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका.

भैंस नहलाने के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, सहरसा जिले निवासी संजय ठाकुर का 13 वर्षीय पुत्र गौतम कुमार अपने परिजनों के साथ भैंस नहलाने के लिए कोसी नदी किनारे आया था. इसी दौरान वह नदी में उतर गया और गहरे पानी में पहुंचने के बाद तेज धारा में बह गया.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गौतम का पैर अचानक फिसल गया, जिससे वह नदी की तेज धारा में समा गया. आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली.

ग्रामीणों और पुलिस ने शुरू किया खोज अभियान

घटना की सूचना मिलते ही नदी थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने पुलिस बल को मौके पर भेजा. ग्रामीणों और स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में खोज अभियान शुरू किया गया.

थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना एसडीआरएफ को दे दी गई है. टीम मौके के लिए रवाना हो चुकी है और उसके पहुंचने के बाद तलाश अभियान और तेज किया जाएगा.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

घटना के बाद गौतम की मां सुनार देवी समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. गौतम दो भाई और दो बहनों में सबसे छोटा था. परिजन उसके सकुशल मिलने की उम्मीद में नदी किनारे डटे हुए हैं.

यह भी पढ़ें:

कोसी नदी में डूबने से किशोर लापता, देर शाम तक नहीं मिला सुराग


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संतोष पोद्दार

संतोष पोद्दार को पत्रकारिता का 20 वर्षों का लंबा अनुभव है. ये सामाजिक, राजनीतिक, आपराधिक व धार्मिक-सांस्कृतिक गतिविधियों पर पैनी नजर रखते हैं और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >