Darbhanga Police Transfer: दरभंगा पुलिस महकमे में बुधवार को बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया. पुलिस कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार जिले के 13 पुलिस पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए स्थान पर पदस्थापित किया गया है. इनमें कई थानों में तैनात पुलिस अवर निरीक्षकों को दूसरे थानों में भेजा गया है, जबकि पुलिस केंद्र में पदस्थापित अधिकारियों को भी विभिन्न थानों की जिम्मेदारी दी गयी है.
इन पुलिस पदाधिकारियों का हुआ तबादला
जारी सूची के अनुसार पुलिस अवर निरीक्षक शिवानी सिंह को सदर थाना से फेकला थाना भेजा गया है. वहीं कमल कुमारी का बहादुरपुर थाना से पतोर थाना, प्रियंका कुमारी का बहेड़ा थाना से केवटी थाना और ज्योति कुमारी का सदर थाना से जमालपुर थाना स्थानांतरण किया गया है.
सहायक अवर निरीक्षक रिया सिन्हा को बहेड़ा थाना से बड़गांव थाना भेजा गया है.
पुलिस केंद्र से भी अधिकारियों की नयी तैनाती
पुलिस अवर निरीक्षक विधानंद साफी को हवाई अड्डा थाना से बहेड़ा थाना और अब्दुल हकीम कमाली को पुलिस केंद्र, दरभंगा से बहेड़ा थाना भेजा गया है.
वहीं सुशील कुमार राय का बड़गांव थाना से लहेरियासराय थाना और दीपक कुमार चौधरी का जमालपुर थाना से बहादुरपुर थाना स्थानांतरण किया गया है.
तीन अधिकारियों को पुलिस केंद्र से थानों में भेजा गया
पुलिस अवर निरीक्षक बिनीता कुमारी को पुलिस केंद्र से सदर थाना, रविंद्र भारती को पुलिस केंद्र से बिरौल थाना और रणधीर कुमार को पुलिस केंद्र से सकतपुर थाना भेजा गया है.
वहीं सकतपुर थाना में तैनात पुलिस अवर निरीक्षक विकास कुशवाहा का स्थानांतरण पुलिस केंद्र, दरभंगा किया गया है.
तत्काल योगदान देने का निर्देश
पुलिस विभाग के इस फेरबदल को जिले में पुलिसिंग व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है. स्थानांतरित सभी पुलिस पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नये स्थान पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है.
