बच्चों को पढ़ाने के लिए खेल विधि आवश्यक

दरभंगा : घर के परिवेश से जब बच्चे स्कूल आते हैं, तो उन्हें विद्यालय में घरेलू माहौल देना आवश्यक है. इसके लिए कक्षा के नामित शिक्षकों को खेल विधि के माध्यम से अध्यापन कार्य करना चाहिए. यह बातें नगर बीइओ छट्ठू यादव ने सोमवार को शिक्षकों के पांच दिवसीय प्रशिक्षण के समापन समारोह में कहीं. […]

दरभंगा : घर के परिवेश से जब बच्चे स्कूल आते हैं, तो उन्हें विद्यालय में घरेलू माहौल देना आवश्यक है. इसके लिए कक्षा के नामित शिक्षकों को खेल विधि के माध्यम से अध्यापन कार्य करना चाहिए.

यह बातें नगर बीइओ छट्ठू यादव ने सोमवार को शिक्षकों के पांच दिवसीय प्रशिक्षण के समापन समारोह में कहीं. उन्होंने कक्षा एक एवं दो के बच्चों के अध्यापन के लिए शिक्षकों को विद्यालय तत्परता कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी. मौके पर बीआरसी के लेखापाल राजकुमार महासेठ, प्रशिक्षकगण एवं नगर क्षेत्र के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >