बिजली उपभोक्ताओं के बकाये बिल पर डीपीएस शुल्क घटा

प्री-पेड उपभोक्ताओं के फिक्सड चार्ज व मीटर किराया राशि में कमी दरभंगा : सरकार ने प्री-पेड व पोस्ट पेड बिजली उपभोक्ताओं को नये वित्तीय वर्ष 2019-20 में बड़ी राहत दी है. रेगुलेटरी के निर्णय के बाद विभाग ने प्री-पेड उपभोक्ताओं का फिक्सड चार्ज व मीटर किराया की राशि में कमी कर दी है. वहीं यूनिट […]

प्री-पेड उपभोक्ताओं के फिक्सड चार्ज व मीटर किराया राशि में कमी

दरभंगा : सरकार ने प्री-पेड व पोस्ट पेड बिजली उपभोक्ताओं को नये वित्तीय वर्ष 2019-20 में बड़ी राहत दी है. रेगुलेटरी के निर्णय के बाद विभाग ने प्री-पेड उपभोक्ताओं का फिक्सड चार्ज व मीटर किराया की राशि में कमी कर दी है. वहीं यूनिट स्लैब चार्ज में इजाफा कर दिया गया है. पोस्ट पेड कनेक्शनधारियों के बकाया राशि पर लगने वाले डीपीएस शुल्क को कम किया गया है.

आम उपभोक्ताओं को हर घर नल का जल के लिये आसानी से कनेक्शन मिल सके, इसके लिये विभाग ने नयी सुविधा बहाल की है. इच्छुक लोगों को कनेक्शन वार्ड समन्वय समिति या पार्षद की अनुशंसा पर मिल सकेगा. यूनिट दर नाम मात्र का रखा गया है. फिक्सड चार्ज की राशि का भार लोगों पर नहीं पड़े तथा विभाग को भी नुकसान नहीं हो इसे ध्यान में रखा गया है. सरकार अनुदान देकर विभाग की क्षतिपूर्ति करेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >