एक-दो जून के आस-पास हो सकती है हल्की बारिश

दरभंगा : ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, कृषि मौसम विभाग डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विवि पूसा, समस्तीपुर की ओर से दो जून तक के लिए जारी मध्यावधि मौसम पूर्वानुमान के अनुसार इस अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाये रह सकते हैं. 31 मई तक ज्यादातर स्थानों में […]

दरभंगा : ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, कृषि मौसम विभाग डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विवि पूसा, समस्तीपुर की ओर से दो जून तक के लिए जारी मध्यावधि मौसम पूर्वानुमान के अनुसार इस अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाये रह सकते हैं. 31 मई तक ज्यादातर स्थानों में मौसम के आमतौर पर शुष्क रहने की संभावना है.

एक-दो जून के आस-पास कहीं-कहीं हल्की वर्षा या बूंदा-बांदी का अनुमान है. अधिकतम तापमान 36 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है. पूर्वानुमानित अवधि में पुरवा हवा आठ से 12 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से रहने की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >