अब पोस्टल बैंक से भी सरकारी अनुदान एवं कैशलेस ट्रांजेक्शन
Copied link
दरभंगा : इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की शाखाओं से अब सरकार से मिलने वाले अनुदान का भुगतान खाताधारियों को होगा. इसके लिए बिहार सरकार ने इसे अधिकृत किया है. इंडिया पोस्ट बैंक की बड़ी संख्या में उपलब्ध शाखा, सेवा केंद्र एवं डोर-टू-डोर स्टेप ग्रास रुट तक बैकिंग सुविधा को देखते हुये सभी प्रकार की सब्सिडी […]
दरभंगा : इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की शाखाओं से अब सरकार से मिलने वाले अनुदान का भुगतान खाताधारियों को होगा. इसके लिए बिहार सरकार ने इसे अधिकृत किया है. इंडिया पोस्ट बैंक की बड़ी संख्या में उपलब्ध शाखा, सेवा केंद्र एवं डोर-टू-डोर स्टेप ग्रास रुट तक बैकिंग सुविधा को देखते हुये सभी प्रकार की सब्सिडी व डीबीटी भुगतान के लिए अधिकृत किया है.
यह सुविधा आइपीपीबी अकाउंट धाराकों को पब्लिक फाइनेसिंयल मैनेजमेंट सिस्टम (पीएफएमएस) के माध्यम से मिलेगी. खाताधारी ई-लाभार्थी पोर्टल का चयन कर अपने खाता में सीधे इसका लाभ ले सकते हैं. अबतक सरकार की ओर से मिलने वाली सब्सिडी व डीबीटी का लाभ संबंधित व्यक्ति को सरकारी बैंक के खाते में ही मिलता था.
शाखा प्रबंधक आनंद शंकर ने बताया कि अबतक 16446 खाते खोले गये हैं. बिहार सरकार ने सरकारी अनुदान के लिए आइपीपीबी को अधिकृत किया है. ग्रास रुट तक लोगों को बैकिंग सुविधा दिलाना ही आइपीपीबी का उद्देश्य है. अब बिहार व केंद्र सरकार से मिलने वाले सभी अनुदान का आइपीपीबी खाताधारी लाभ ले सकते हैं.