शहरी स्वास्थ्य केंद्र में 45 की जगह मिल रहीं तीन दवाएं

पेयजल व शौचालय तक की व्यवस्था नहीं दरभंगा : राज परिसर स्थित शहरी स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति बदतर है. यहां मरीजों को चिकित्सकीय अव्यवस्था का सामना करना पड़ता है. महीनों से मरीजों को दवा नहीं मिल रही है. मरीजों को बाहर से दवा खरीदनी पड़ती है. दवा के नाम पर केवल दो-तीन दवा ही उपलब्ध […]

पेयजल व शौचालय तक की व्यवस्था नहीं

दरभंगा : राज परिसर स्थित शहरी स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति बदतर है. यहां मरीजों को चिकित्सकीय अव्यवस्था का सामना करना पड़ता है. महीनों से मरीजों को दवा नहीं मिल रही है. मरीजों को बाहर से दवा खरीदनी पड़ती है. दवा के नाम पर केवल दो-तीन दवा ही उपलब्ध हैं. इसके अलावा केंद्र में मूलभूत सुविधा का घोर अभाव है. पेयजल व शौचालय तक की व्यवस्था नहीं है. इस सुविधा के लिए मरीज से लेकर कर्मियों को बाहर जाना पड़ता है.
महिलाओं के प्रसव के लिए यहां कोई व्यवस्था नहीं है. प्रसव कक्ष में ताला लटका हुआ है. जिला स्वास्थ्य समिति की अनदेखी के कारण केंद्र की स्थिति दिनानुदिन बदतर होती जा रही है. दवा की कमी विगत छह महीने से है. मरीज अस्पताल से दूर होते जा रहे हैं. स्टेट हैल्थ सोसाइटी के निर्देश से स्वास्थ्य केंद्रों में 45 दवा की उपलब्ध्ता होनी चाहिये. जबकि केंद्र में केवल तीन से चार दवा मौजूद है. सीप्रो (एंटिबायोटिक), आयरन की गोली, दर्द की दवा डाइक्लोफेनिक ही मिल रही है. दवा नहीं मिलने के कारण मरीज यहां नहीं आना चाहते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >