कुर्की-जब्ती के लिए कोर्ट में जिला पुलिस ने दी अर्जी
आरोपित के दो दोस्तों से पूछताछ कर रही पुलिस
बहादुरपुर : तारालाही गांव में हुए दोहरे हत्याकांड के अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. कमतौल थाना क्षेत्र से आरोपित रवि सिंह के दो दोस्तों से पुलिस पूछताछ कर रही है. वहीं सोमवार को सभी नामजद अभियुक्तों के खिलाफ वारंट ले लिया है. साथ ही इन सभी नामजद आरोपितों के खिलाफ कुर्की-जब्ती के लिए न्यायालय में अर्जी दे दी है. जल्द ही सभी अभियुक्तों के खिलाफ कुर्की-जब्ती का इश्तिहार पुलिस के हाथ में आ जाएगा.
इसके बाद इश्तिहार अभियुक्तों के घर पर चिपका दिया जायेगा. इश्तिहार चिपकाने के पश्चात अगर अभियुक्त न्यायालय एवं पुलिस के समक्ष समर्पण नहीं करते हैं, तो उनके घरों की कुर्की-जब्ती की जाएगी. इस हत्याकांड में फिलहाल संदेह के आधार पर अहिला गांव निवासी सुमन सिंह के पुत्र राहुल कुमार सिंह को रवि सिंह को संरक्षण देने के मामले में न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. एसएससी बाबू राम ने बताया कि जख्मी राजकुमार यादव के फर्द बयान पर कुल सात लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. इन सभी नामजद अभियुक्तों के खिलाफ वारंट जारी हो गया है. साथ ही कुर्की जब्ती के लिए इश्तिहार की अर्जी न्यायालय में दी गयी है.
जख्मी राजकुमार यादव के फर्द बयान पर कुल सात लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. इसमें तारालाही गांव निवासी मृतक सुनील सिंह के छोटा भाई रवि सिंह, बिशनपुर थाना क्षेत्र के गोढ़ियारी गांव निवासी खेला सिंह के पुत्र सुरेश सिंह, किशोरी सिहं सहित उनके दो पुत्र गोलू सिंह, विक्रम सिंह, नंद किशोर यादव के पुत्र चंद्रशेखर यादव तथा जूगे यादव के पुत्र गोपी रमण यादव को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. सभी नामजद अभियुक्त अभी भी फरार चल रहा है. सिटी एसपी योगेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम लगातार छापेमारी कर रही है. हालांकि टीम को अभी तक सफलता नहीं मिल सकी है.
बता दें कि 16 अप्रैल की शाम तारालाही गांव स्थित लोहारसारी चौक राजकुमार यादव एक चाय की दुकान पर बैठकर चाय पी रहा था. इसी बीच बाइक पर सवार होकर गांव के ही स्व. सुनील सिंह का छोटा भाई रवि सिंह एवं उनके अन्य साथियों ने उनपर अंधाधुंध गोली फायरिंग करना शुरू कर दिया. इस दौरान दो निर्दोष परीक्षण यादव एवं उनके छोटे भाई चाय दुकानदार बैजू यादव के सिर में गोली लग गई.
साथ ही राजकुमार यादव जी जख्मी हो गये. इलाज के दौरान डीएमसीएच में परीक्षण यादव एवं बैजू यादव की मौत हो गयी. इसके बाद से पंचायत में दो गुटों में तनाव की स्थिति बनी हुई है. हालांकि कोई भी गुट सामने आने को तैयार नहीं है. गुपचुपतरीके से जगह जगह बैठकर करने में जुटी हुई है.
