सड़क हादसे में जीजा की मौत, साला गंभीर

जाले (दरभंगा) : जोगियारा-जाले मुख्य मार्ग में खरहौरी पुल के समीप रविवार की देर शाम हुए सड़क हादेस में जख्मी साला-बहनोई में जीजा की मौत हो गयी. गंभीर हालत देख डीएमसीएच से चिकित्सकों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया, जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. मालूम हो कि जाले बाजार से घर लौट रहे […]

जाले (दरभंगा) : जोगियारा-जाले मुख्य मार्ग में खरहौरी पुल के समीप रविवार की देर शाम हुए सड़क हादेस में जख्मी साला-बहनोई में जीजा की मौत हो गयी. गंभीर हालत देख डीएमसीएच से चिकित्सकों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया, जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी.

मालूम हो कि जाले बाजार से घर लौट रहे जाले पूर्वी पंचायत के गर्री गांव निवासी बेचन दास के 22 वर्षीय पुत्र अनिल दास एवं उसका 32 वर्षीय बहनोई जोगियारा निवासी राजेश दास एक अज्ञात ऑटो रिक्शा की चपेट में आने से बुरी तरह घायल हो गये थी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अनिल दास का पांव टूट गया एवं राजेश का पांव टूटने के साथ-साथ सिर भी फट गया. प्रत्यक्षदर्शियों ने इसकी सूचना जाले थानाध्यक्ष शिव कुमार राय को दी.

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पहुंच लोगों के सहयोग से घायलों को रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दोनों की स्थिति चिंताजनक देखते हुए चिकित्सकों ने डीएमसीएच रेफर कर दिया. परिजनों के अनुसार जोगियारा वार्ड 12 निवासी राजेश दास को डीएमसीएच के चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देख पीएमसीएच रेफर कर दिया. वहीं पटना जाने के क्रम में हाजीपुर के निकट अहले सुबह चार बजे के करीब उसकी मौत हो गयी. वहीं दूसरा घायल अनिल दास का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है. उसकी स्थिति चिंताजनक बतायी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >