धनबाद से कीर्ति आजाद कांग्रेस प्रत्याशी

दरभंगा : निवर्तमान सांसद कीर्ति आजाद झारखंड के धनबाद से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे. दिल्ली में कांग्रेस द्वारा इसकी घोषणा कर दिये जाने से सांसद समर्थकों ने राहत की सांस ली है. बता दें कि भाजपा से निलंबित सांसद कीर्ति आजाद ने दरभंगा से लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ने के आश्वासन पर कांग्रेस ज्वाइन किया […]

दरभंगा : निवर्तमान सांसद कीर्ति आजाद झारखंड के धनबाद से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे. दिल्ली में कांग्रेस द्वारा इसकी घोषणा कर दिये जाने से सांसद समर्थकों ने राहत की सांस ली है.

बता दें कि भाजपा से निलंबित सांसद कीर्ति आजाद ने दरभंगा से लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ने के आश्वासन पर कांग्रेस ज्वाइन किया था. काफी मशक्कत के बाद भी उन्हें दरभंगा से टिकट नहीं मिल सका था. बाद में वाल्मिकीनगर से चुनाव लड़ने का ऑफर दिया गया, जिसे सांसद श्री आजाद ने नकार दिया. इस बीच धनबाद से भी चुनाव लड़ने की चर्चा चलती रही. सोमवार को कांग्रेस ने उनके नाम की घोषणा कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >