....जब दरभंगा में वायुसैनिकों ने किया हैरतअंगेज प्रदर्शन

दरभंगा : दरभंगा वायु सेना केंद्र द्वारा 20 नवंबर को आयोजित एयर-शो का अभ्यास शनिवार से प्रारंभ किया गया. एयरफोर्स के जाबांज पायलटों ने चार हेलीकॉप्टरों के माध्यम से हवा में बेहतरीन करतब दिखाया. वायु सेना की ‘सारंग टीम’ ने पहले दिन चार हेलीकाप्टर से एक साथ उड़ान भरी. इस दौरान कई कलाबाजी दिखाते हुए […]

दरभंगा : दरभंगा वायु सेना केंद्र द्वारा 20 नवंबर को आयोजित एयर-शो का अभ्यास शनिवार से प्रारंभ किया गया. एयरफोर्स के जाबांज पायलटों ने चार हेलीकॉप्टरों के माध्यम से हवा में बेहतरीन करतब दिखाया. वायु सेना की ‘सारंग टीम’ ने पहले दिन चार हेलीकाप्टर से एक साथ उड़ान भरी.

इस दौरान कई कलाबाजी दिखाते हुए आमंत्रित लोगों का खूब मनोरंजन किया गया. वायु सैनिकों के हैरत अंगेज कारनामा देख लोग दांतों तले उंगली दबाने को मजबूर हो गये. चारों हेलीकाप्टर हवा में कभी एक साथ चलते हुए, तो कभी डॉल्फिन मछली की तरह करतब करते हुए, कभी दिल के आकार में धुआं छोड़ते हुए एक-दिशा से दूसरी दिशा में निकलते रहे. कभी तेजी से एक-दूसरे के सामने आकर हेलीकाप्टर बगल से सुरक्षित निकल गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >