बिहार : दरभंगा में श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी पलटी, 18 घायल

दरभंगा : बिहार के दरभंगा में बहेड़ा थाना इलाके में श्रद्धालुओं से भरी एक गाड़ी पंद्रह फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी. हादसे में करीब18 श्रद्धालुओं के घायल होने की खबर है. जिसमें छह की हालत नाजुक बतायी जा रही है. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज […]

दरभंगा : बिहार के दरभंगा में बहेड़ा थाना इलाके में श्रद्धालुओं से भरी एक गाड़ी पंद्रह फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी. हादसे में करीब18 श्रद्धालुओं के घायल होने की खबर है. जिसमें छह की हालत नाजुक बतायी जा रही है. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है.

घटना बहेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत धरौरा-दरभंगा मुख्य मार्ग के बीच धरौरा पेट्रोल पंप के पास कीबतायीजा रही है. जानकारी के मुताबिकसभी श्रद्धालु गंगा स्नान कर लौट रहे थे तभी हादसे का शिकार का हो गये. सभी घायलों को बेनीपुर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती किया गया है. बाद में उन्हें डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. घायलों के परिजन के मुताबिक ड्राइवर काफी तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहा था. वहीं कुछ लोगों की मानें तो धरौरा पेट्रोल पंप के पास ड्राइवर को नींद आ गयी. जिससे सवारी गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरे गड्ढे में जा गिरी. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >