सात पैक्स के लिए 10 अभ्यर्थियों ने दाखिल किया नामांकन का पर्चा

गुरुवार को अध्यक्ष पद के लिए पांच अभ्यर्थियों ने कार्यकारिणी सदस्यों के साथ नामांकन का पर्चा दाखिल किया.

बेनीपुर. पैक्स चुनाव को लेकर नामांकन के दूसरे व अंतिम दिन गुरुवार को अध्यक्ष पद के लिए पांच अभ्यर्थियों ने कार्यकारिणी सदस्यों के साथ नामांकन का पर्चा दाखिल किया. इसमें अध्यक्ष पद के लिए नवादा पैक्स से संतोष कुमार झा, रमौली से अनिल कुमार झा व मनीष कुमार झा, मझौड़ा से राम किशोर ठाकुर व हरिपुर से रामदयाल महतो ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया. सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीपीआरओ रुपेश कुमार झा ने बताया कि गुरुवार को नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि निर्धारित थी. इस दौरान सात पैक्स के लिए 10 अभ्यर्थियों ने अध्यक्ष पद पर नामांकन का पर्चा दाखिल किया है. इसमें नवादा पैक्स से संतोष कुमार झा, रमौली से अनिल कुमार झा व मनीष कुमार झा, मकरमपुर से कमलेन्दु मिश्र, बहेड़ा से ओमप्रकाश झा, बसुहाम से हरिशचंद्र मिश्र व कमलेश कुमार मिश्र, हरिपुर से रामदयाल महतो व पंकज कुमार झा एवं मझौड़ा से रामकिशोर ठाकुर ने नामांकन कराया है. इसमें नवादा, मकरमपुर, बहेड़ा व मझौड़ा से अध्यक्ष पद के लिए एकल नामांकन पत्र दाखिल होने के कारण इन पंचायतों निर्विरोध निर्वाचित होना तय है. वहीं हरिपुर, रमौली व बसुहाम में दोहरी नामांकन होने के कारण वहां मतदान होना है. उन्होंने बताया कि नामांकन पत्रों की संवीक्षा 24 व 27 जनवरी व नाम वापसी के लिए 29 जनवरी की तिथि निर्धारीत है. चुनाव आगामी छह फरवरी को कराया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ranjeet thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >