आरा में अपराधियों ने चाय दुकानदार को मारी गोली, हालत गंभीर, पटना रेफर

अपराधियों ने आरा के सपना सिनेमा के पास एक चाय दुकानदार को गोली मारकर जख्मी कर दिया है. हथियार बंद अपराधियों ने पहले दुकानदार को अगवा किया, फिर गोली मार दी. घटना नगर थाना क्षेत्र के शिवगंज स्थित सपना सिनेमा की है.

आरा. भोजपुर में अपराधियों के हौसले सातवें आसमान पर है. आये दिन यहां कोई न कोई आपराधिक वारदात हो रहे हैं. पुलिस का खौफ अपराधियों पर तनिक भी नहीं दिख रहा है. अपराधी कब किसको और कहां अपना निशाना बना लेंगे ये कोई नहीं बता सकता.

पहले अगवा किया,फिर मार दी गोली

ताजा मामला शनिवार देर रात की है. शनिवार की देर रात को आरा में अपराधियों ने एक और वारदात को अंजाम दे दिया. अपराधियों ने आरा के सपना सिनेमा के पास एक चाय दुकानदार को गोली मारकर जख्मी कर दिया है. हथियार बंद अपराधियों ने पहले दुकानदार को अगवा किया, फिर गोली मार दी. घटना नगर थाना क्षेत्र के शिवगंज स्थित सपना सिनेमा की है.

पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

रात्रि पेट्रोलिंग पार्टी ने गोली से घायल बेसुध पड़े चाय दुकानदार को आनन-फानन में इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया. घायल दुकानदार की हालत गंभीर है. सदर अस्पताल से चिकित्सक ने घायल की स्थिति गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया. बताया जा रहा है कि गोली लगने के बाद काफी मात्रा में खून बह चुका है.

वैशाली का रहनेवाला है मुकेश 

पुलिस ने बताया कि चाय दुकानदार वैशाली जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी प्रसादी राय का 32 वर्षीय पुत्र मुकेश राय बताया जा रहा है. मुकेश राय आरा रेलवे स्टेशन पर चाय बेचने का काम करता है. अब तक घटना के पीछे के कारणों का पता नहीं चला है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >