VHP राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ आरएन सिंह से रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, बिहार के पुराने कुख्यात का बेटा है आरोपी

डॉ. आरएन सिंह से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने धमकी देने और रंगदारी मांगने के आरोपी रोशन सिंह और उसके सहयोगी अभिषेक कुमार को गिरफ्तार कर लिया है.

पटना में विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मशहूर हड्डी रोग विशेषज्ञ पद्मश्री डॉ. आरएन सिंह से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने धमकी देने और रंगदारी मांगने के आरोपी रोशन सिंह और उसके सहयोगी अभिषेक कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी बिहार के पुराण कुख्यात बिंदु सिंह का बेटा है, उसकी गिरफ्तारी कंकड़बाग से हुई है. आरोपितों के पास से दो मोबाइल, एयर पिस्टल और बुलेट बाइक बरामद की गई है.

दो आरोपी गिरफ्तार

सिटी एसपी ईस्ट भरत सोनी ने बताया कि डॉ. आरएन सिंह के स्टाफ के मोबाइल फोन पर कॉल कर रंगदारी की मांग की गयी थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की गई और दो आरोपियों की पहचान की गई. जिनमें से एक कंकड़बाग के बिंदु सिंह का बेटा रोशन है. बिंदु सिंह सजायाफ्ता कैदी था, जिसकी कुछ साल पहले बेउर जेल में मौत हो गई थी. दूसरा आरोपी नवीन सिंह का अभिषेक कुमार गांधी मैदान थाना क्षेत्र के सालिमपुर का रहने वाला है.

दोनों का आपराधिक इतिहास है

एसपी ने बताया कि रोशन और अभिषेक दोनों का आपराध इतिहास रहा है. वर्ष 2021 में कंकड़बाग के मॉर्डन हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ शैलेंद्र कुमार के अस्पताल में फायरिंग के मामले में रौशन सहित तीन को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. इसने रंगदारी नहीं मिलने पर घटना को अंजाम दिया था. साथ ही मोबाइल दुकानदार से रंगदारी मांगने में भी पकड़ा गया था. कई अन्य रंगदारी और आर्म्स एक्ट के केसों में भी रौशन की संलिप्तता सामने आयी है. इसके पिता बिंदु सिंह भी रंगदारी के कई केसों के अभियुक्त रहे थे. उसकी मृत्यु हो चुकी है.

क्या है मामला?

मंगलवार (6 फरवरी) की रात आरोपी ने डॉ. आरएन सिंह के निजी सहायक को फोन कर डॉ. आरएन सिंह से बात की और कहा कि मैं रोशन बोल रहा हूं. मैं बिंदु सिंह का बेटा हूं. डॉक्टर साहब, मदद करें, नहीं तो पुराने दिन याद दिला देंगे. इसके बाद बुधवार की सुबह वह डॉ. आरएन सिंह से मिलने बाइक से उनके क्लिनिक पर पहुंच गया और उन्हें खोजने लगे. वहां मौजूद कर्मचारी डर गये और इसकी सूचना कंकड़बाग थाने को दी.

रंगदारी मांगने पहुंच गया था डॉक्टर के क्लिनिक

डॉ. आरएन सिंह ने प्राथमिकी में बताया कि उसने मुझे बताया कि वह बिंदु सिंह का पुत्र रोशन है. उसने रंगदारी मांगी और बुधवार को मेरे क्लिनिक भी पहुंचा. उन्होंने मंगलवार को मेरे एक स्टाफ को मोबाइल फोन पर कॉल किया और फिर बुधवार सुबह दो बार कॉल किया. डॉ. आरएन सिंह ने बताया कि उनके पास रिकॉर्डेड ऑडियो कॉल भी है. उसने रंगदारी मांगी, लेकिन रकम का जिक्र नहीं किया.

Also Read: ‘पुराने दिन याद दिला देंगे…’ पटना में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के यजमान से रंगदारी की मांग, FIR दर्ज

पिता की तरह बनाना चाहता है नाम

मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रोशन को कंकड़बाग स्थित यूको बैंक शाखा के पास से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के बाद रोशन ने यह भी कबूल किया कि वह अपने पिता की तरह अपने नाम का खौफ बनाना चाहता है. सिटी एसपी ने बताया कि रोशन स्थानीय लोगों को भी चिड़ियां मारने वाले बंदूक से धमकी देकर रंगदारी मांगता था.

Also Read: बिहार: जेल से फोन करके रंगदारी मांगने वाले सुपारी किलर की प्रेमिका गिरफ्तार, अपने खाते में मंगवाती थी पैसे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand shekhar

Dedicated digital media journalist with more than 2 years of experience in Bihar. Started journey of journalism from Prabhat Khabar and currently working as Content Writer.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >