Bihar Breaking News Live: पटना में अवैध खनन करते 15 लोग गिरफ्तार, दीघा पुलिस ने की कार्रवाई

Bihar Breaking News LIVE: राजनीति, अपराध, शिक्षा और कॅरियर से जुड़ी हर खबर मिलेगी अपडेट. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

Live Updates
8:02 PM. 20 Nov 22 8:02 PM. 20 Nov

डायन का आरोप लगा महिला को पीटा

औरंगाबाद के दाउदनगर थाना क्षेत्र स्थित घेवई गांव में डायन का आरोप लगाकर एक महिला को कुछ लोगों ने लाठी-डंडे से जमकर पिटाई कर दी. मारपीट में महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. महिला के सीने पर भी कई वार किये गये, जिससे उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.

8:02 PM. 20 Nov 22 8:02 PM. 20 Nov

सीतामढ़ी में ट्रैक्टर चालक की हत्या कर अधवारा नदी में फेंका

सीतामढ़ी के पुपरी थाना क्षेत्र की रामनगर बेदौल पंचायत के सूर्यपट्टी गांव के समीप अपराधियों ने एक ट्रैक्टर चालक की हत्या करने के बाद साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को समीप के अधवारा नदी में फेंक दिया. रविवार को अधवारा नदी से उसका शव बरामद किया गया.

8:02 PM. 20 Nov 22 8:02 PM. 20 Nov

गोलीबारी मामले में प्राथमिकी दर्ज, दो लोगों को बनाया अभियुक्त

सुपौल के जदिया थाना क्षेत्र के बघेली वार्ड नंबर 15 निवासी मो मोदस्सिर हुसैन को शनिवार को पैर में गोली मार देने के मामले में जदिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. बघेली पंचायत के वार्ड नंबर 17 निवासी मो इफ्तेखार व मधेपुरा जिले के श्रीनगर थाना क्षेत्र निवासी मो अरशद रहमानी को नामजद अभियुक्त बनाया है.

8:02 PM. 20 Nov 22 8:02 PM. 20 Nov

पटना में अवैध खनन करते 15 लोग गिरफ्तार

पटना में अवैध बालू खनन करते 15 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार बालू माफियाओं से पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने इस दौरन ट्रैक्टर और पोकलेन भी जब्त किया है. यह कार्रवाई दीघा पुलिस ने की है.

8:02 PM. 20 Nov 22 8:02 PM. 20 Nov

दानापुर में दबंगों ने एक युवक को पीटा

बिहार की राजधानी पटना स्थित दानापुर से बड़ी खबर सामने आ रही है. कुछ दबंगों ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी है. युवक का नाम सन्नी बताया जा रहा है. इस दौरान 5 से 6 राउंड फायरिंग भी करने की सूचना है. बताया जा रहा है कि दहशत फैलाने के लिए अपराधियों ने फायरिंग करते हुए फरार हो गये.

8:02 PM. 20 Nov 22 8:02 PM. 20 Nov

औरंगाबाद में आयकर की छापेमारी

औरंगाबाद से बड़ी खबर सामने आ रही है. डेहरी के होटल बुद्ध विहार में आयकर की छापेमारी चल रही है. विधायक फतेह बहादुर पर काम मे बाधा डालने और साक्ष्य नष्ट करने का आरोप है. आयकर अधिकारी ने विधायक फतेह बहादुर पर बारूण थाना में केस दर्ज कराया है.

8:02 PM. 20 Nov 22 8:02 PM. 20 Nov

दूसरी लड़की से प्रेमी की शादी तय होने पर थाने पहुंची गर्लफ्रेंड

मुजफ्फरपुर में एक युवक की शादी तय हो गयी थी. इसकी जानकारी उसकी गर्लफ्रेंड को हो गयी. बॉयफ्रेंड की दूसरी लड़की से शादी तय होने के बाद लड़की अपनी गुहार लेकर मीनापुर थाने की पुलिस के पास पहुंच गयी. इसके बाद मुजफ्फरपुर पुलिस ने प्रेमी युगल की थाने में ही शादी करा दी. पुलिसकर्मियों और दोनों परिवार के लोगों की मौजूदगी में थाने में ही शादी की सारी रस्में निभाई गईं.

8:02 PM. 20 Nov 22 8:02 PM. 20 Nov

पटना SSP ने किया बिहटा थाना प्रभारी को निलंबित

पटना SSP ने बिहटा थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया है. थाना प्रभारी पर बालू माफिया से सांठगांठ रखने का आरोप है. ड्राईवर और दो बालू माफिया की गिरफ्तारी के बाद कार्रवाई की गयी है.

8:02 PM. 20 Nov 22 8:02 PM. 20 Nov

नालंदा में शिक्षक ने एक छात्र को बेरहमी से पीटा

बिहार के नालंदा से बड़ी खबर सामने आ रही है. नालंदा में शिक्षक ने एक छात्र को बेरहमी से पीटा है. छात्र को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. छात्र को गंभीर चोटें आई है. फिलहाल छात्र का इलाज बिहार शरीफ सदर अस्पताल में चल रहा है.

8:02 PM. 20 Nov 22 8:02 PM. 20 Nov

गोपालगंज में एक कार दीवार से टकरा गई है. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी है. तीनों मृतक कारोबारी बताये जा रहे है. ये सभी मृतक अयोध्या धाम से सीवान लौट रहे थे.

मुख्य बातें

Bihar Breaking News LIVE: राजनीति, अपराध, शिक्षा और कॅरियर से जुड़ी हर खबर मिलेगी अपडेट. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >