Bihar Coronavirus News: बिहार में मिले 3048 नये कोरोना मरीज, सभी जिलों में फैला संक्रमण
Bihar Coronavirus News Live: पटना शहर के PMCH, IGIMS, NMCH और पटना एम्स इन चारों मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में बीते 24 घंटे के अंदर 16 नये मरीजों को भर्ती किया गया है. कोरोना वायरस से जुड़ी हर पल की अपडेट जानने के लिए आप पढ़ते रहे प्रभात खबर
Bihar Coronavirus News: बिहार में मिले 3048 नये कोरोना मरीज, सभी जिलों में फैला संक्रमण
Live Updates
2:12 AM. 8 Jan 228:42 PM. 7 Jan
मंत्री शाहनवाज हुसैन व मुकेश सहनी कोरोना पॉजिटिव
उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन और पशु व मत्स्य संसाधन मंत्री मुकेश सहनी भी कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने बताया कि मंत्री मुकेश सहनी के आवास में उनके साथ और 12 लोगों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आयी है. उन्होंने खुद को अपने आवास पर ही आइसोलेट कर लिया है
2:12 AM. 8 Jan 228:42 PM. 7 Jan
बिहार में कोरोना के 3048 नये मामले
बिहार में कोरोना के 3048 नये मामले सामने आये हैं. पटना में 1314 कोरोना मरीज मिले हैं. सूबे में एक्टिव केस की संख्या अब 8489 हो चुकी है.
2:12 AM. 8 Jan 228:42 PM. 7 Jan
शेखपुरा में स्वास्थ्य विभाग को सात लैब टेक्नीशियन की जरूरत
शेखपुरा.स्वास्थ विभाग को कोरोना टेस्टिंग के लिए बड़ी संख्या में लैब टेक्नीशियन की आवश्यकता है. राज्य सरकार के अधीन कार्यरत 7 लैब टेक्नीशियन की सेवा अवधि 27 अक्टूबर 2021 को समाप्त हो जाने के बाद उन्हें सेवा विस्तार नहीं मिलने के कारण यहां कोरोना के बढ़ रहे संक्रमण के बीच जांच कार्य में बाधा आ रही है. दूसरी ओर स्वास्थ समिति के तहत कार्यरत सात लैब तकनीशियन की सेवा अवधि भी 31 दिसंबर को समाप्त हो गई थी. लेकिन सिविल सर्जन द्वारा इन सभी के सेवा को विस्तारित कर दिया गया है. सिविल सर्जन राज्य सरकार के अधीन संविदा पर बहाल अवधि विस्तार नहीं पाने वाले लैब टेक्नीशियन को भी जिला स्वास्थ्य समिति के तहत अपनी सेवा देने के लिए आमंत्रित किया है. उन्होंने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि उनकी सेवा, मानदेय और शर्तें जिला स्वास्थ्य समिति के अनुसार देय होगी.
2:12 AM. 8 Jan 228:42 PM. 7 Jan
सचिवालय के कर्मियों में तेजी से फैल रहे कोरोना
कोरोना के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर विधानसभा सचिवालय को 16 जनवरी तक बंद कर दिया गया है. इस दौरान विभिन्न समितियों की बैठक भी नहीं होगी. विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने सभा सचिवालय के कर्मियों में तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए यह निर्णय लिया है. अब समितियों की बैठकें 17 जनवरी से प्रारंभ होंगी.
2:12 AM. 8 Jan 228:42 PM. 7 Jan
पंचायतों में ग्राम सभा पर रोक
बिहार में कोरोना के खतरे को देखते हुए पंचायतों में ग्राम सभा पर रोक लगा दी गयी है. पंचायती राज विभाग ने नोटिस जारी करके यह जानकारी दी है.
2:12 AM. 8 Jan 228:42 PM. 7 Jan
16 जनवरी तक बिहार विधानसभा बंद
बिहार विधानसभा में 72 घंटे के अंदर 20 से अधिक कोरोना मरीज मिलने के बाद अब विधानसभा को आगामी 16 जनवरी तक के लिए बंद कर दिया गया है.
मुख्य बातें
Bihar Coronavirus News Live: पटना शहर के PMCH, IGIMS, NMCH और पटना एम्स इन चारों मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में बीते 24 घंटे के अंदर 16 नये मरीजों को भर्ती किया गया है. कोरोना वायरस से जुड़ी हर पल की अपडेट जानने के लिए आप पढ़ते रहे प्रभात खबर