बिहार में आज 1821 कोरोना मरीज मिले, एक्टिव केस अब 14833

पटना एम्स में रविवार को कोरोना संक्रमित चार मरीजों की मौत इलाज के दौरान हो गयी. वहीं 13 नये मरीज कोरोना संक्रमित भर्ती हुए हैं. इसके अलावा आठ मरीजों को डिस्चार्ज किया गया जिन्होंने कोरोना को हरा दिया. कोरोना अपडेट जानने के लिए पढ़ते रहे प्रभात खबर…

Live Updates
2:32 AM. 25 Jan 22 9:02 PM. 24 Jan

बिहार में कोरोना की रिकवरी रेट

बिहार में कोरोना की रिकवरी रेट अब बढ़कर 96.68 प्रतिशत और पॉजिटिविटी रेट 1.73 प्रतिशत हो गयी है. संक्रमण को लेकर राज्य में एक लाख पांच हजार 268 सैंपलों की जांच की गयी.

1:06 AM. 25 Jan 22 7:36 PM. 24 Jan

बिहार में आज कोरोना के मामले 

बिहार में कोरोना के मामले में कमी आई है. सोमवार को 1821 कोरोना मरीज मिले हैं. जबकि एक्टिव केस अब घटकर 14833 रह गयी है.

1:06 AM. 25 Jan 22 7:36 PM. 24 Jan

मरीजों की संख्या घटी

कड़ाके की ठंड, बारिश और कोरोना के चलते शहर के सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों की संख्या करीब 60 फीसदी कम हो गयी है. यह स्थिति शहर के पीएमसीएच, पटना एम्स, आइजीआइएमएस के अलावा गार्डिनर रोड, राजवंशी नगर स्थित एलएनजेपी हड्डी अस्पताल, गर्दनीबाग अस्पतालों की है. जहां मरीजों की संख्या काफी घट गयी है. जबकि 15 दिन पहले तक रजिस्ट्रेशन काउंटर पर पर्चा बनवाने के लिए कई घंटे मरीज और परिजन संघर्ष करते थे़ वहां अब 10 मिनट में आसानी से पर्चा बन जा रहा है

1:06 AM. 25 Jan 22 7:36 PM. 24 Jan

मधुबनी में टीकाकरण अभियान

कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर जिले में 15-18 वर्ष से लेकर 18 प्लस आयु के लोगों का टीकाकरण अभियान जोर शोर से चलाया जा रहा है. जिस क्रम में एक मार्च से 12 से 15 वर्ष के बच्चों का भी कोविड टीकाकरण अभियान शुरू किया जाएगा. इसके लिए स्वास्थ्य महकमा तैयारी में जुट गया है.

1:06 AM. 25 Jan 22 7:36 PM. 24 Jan

कोविड नियमों के बीच नौ बजे सुबह गांधी मैदान में होगा झंडोत्तोलन

मोतिहारी . गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी अंतिम चरण में है. कोविड-19 के नियमों के बीच पूरे जिले में झंडोतोलन होगा और गणतंत्र दिवस मनाया जायेगा. कोविड को ले इस बार भी जश्न फीका रहेगा और किसी भी तरह का सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होगा. मुख्य समारोह शहर के गांधी मैदान में होगा जहां ठीक नौ बजे झंडोतोलन किया जायेगा.झंडोतोलन व परेड की तैयारी कर ली गयी है और परेड में शामिल होने वाले जवानों का पूर्वाभ्यास कराया जा चुका है.

1:06 AM. 25 Jan 22 7:36 PM. 24 Jan

भागलपुर में कोरोना वैक्सीनेशन अभियान

भागलपुर जिले में रविवार को चले कोरोना वैक्सीनेशन अभियान में कुल 14273 लोगों ने विभिन्न टीकाकरण केंद्रों पर टीका लगया. आज युवाओं ने सबसे ज्यादा वैक्सीन लिया. 8630 युवाओं ने वैक्सीन को दोनों डोज लिया. बात बूस्टर डोज की करे, तो जिले में 838 लोगों ने इसे लिया. जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार चौधरी के अनुसार हेल्थ वर्कर में446, फ्रंट लाइन वर्कर में 81 तो 60 साल से ज्यादा उम्र वालों में 311 लोगों ने बूस्टर डोज लिया.

मुख्य बातें

पटना एम्स में रविवार को कोरोना संक्रमित चार मरीजों की मौत इलाज के दौरान हो गयी. वहीं 13 नये मरीज कोरोना संक्रमित भर्ती हुए हैं. इसके अलावा आठ मरीजों को डिस्चार्ज किया गया जिन्होंने कोरोना को हरा दिया. कोरोना अपडेट जानने के लिए पढ़ते रहे प्रभात खबर…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >