Bihar Coronavirus News Update: बिहार में 3 दिनों तक चलेगा मास्क चेकिंग अभियान, डीएम और एसपी को निर्देश

नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मंगलवार को कोविड संक्रमित तीन मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गयी है. जबकि एक मेडिकल छात्र को ठीक होने के बाद घर भेजा गया है.

Live Updates
3:48 AM. 13 Jan 22 10:18 PM. 12 Jan

बिहार में 3 दिनों तक चलेगा मास्क चेकिंग अभियान

बिहार में गुरुवार की सुबह से तीन दिनों तक मास्क चेकिंग अभियान चलाया जाएगा. क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक में मुख्य सचिव ने सभी जिलों के डीएम और एसपी को इस बारे में निर्देश दिया है. डीएम और एसपी को विशेष टीम गठित कर चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिया गया है.

3:48 AM. 13 Jan 22 10:18 PM. 12 Jan

पटना में मास्क नहीं पहनने वालों से जुर्माने के रूप में वसूले गये 2,25,650 रुपये

पटना जिले में मास्क चेकिंग के लिए 10 धावा दल तथा 34 अन्य टीम द्वारा अभियान चलाया जा रहा है. इस क्रम में बुधवार को 581 लोगों से 16650 रुपये जुर्माना राशि वसूली की गयी. कोरोना की तीसरी लहर में मास्क चेकिंग अभियान में अब तक 225650 रुपये जुर्माने की वसूली की जा चुकी है.

3:48 AM. 13 Jan 22 10:18 PM. 12 Jan

बिहार में 24 घंटे में मिले 6413 कोरोना संक्रमित

बिहार में बीते 24 घंटे में 6413 कोरोना संक्रमित मरीज मिले है. पटना में सबसे ज्यादा 2014 कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए है. वहीं, प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 28659 के पार पहुंच गई है.

3:48 AM. 13 Jan 22 10:18 PM. 12 Jan

नव नालंदा महाविहार के 11 कर्मी पाए गए कोरोना संक्रमित

नव नालंदा महाविहार के 11 कर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए है. स्वास्थ्य विभाग ने कैम्पस को संक्रमित जोन घोषित कर दिया है.

3:48 AM. 13 Jan 22 10:18 PM. 12 Jan

जमुई में बिना मास्क घूम रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई, पुलिस ने लगवाई उठक-बैठक

जमुई जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार दर्ज हो रही बढ़ोतरी के बीच स्वास्थ्य विभाग की ओर से अलर्ट के बाद प्रशासन लोगों से कोरोना गाइडलाइन पालन करने की सीख दे रहा है. इसी कड़ी में बिना मास्क के घूम रहे लोगों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो किशोरों से उठक-बैठक लगवाई. साथ ही आगे से मास्क नहीं पहनने पर कार्रवाई करने की भी बात कही.

3:48 AM. 13 Jan 22 10:18 PM. 12 Jan

कोरोना संक्रमण को लेकर RBI का एक्‍सचेंज काउंटर बंद

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए अगले आदेश तक एक्‍सचेंज काउंटर को बंद कर दि‍या गया है. एक्‍सचेंज काउंटर पर फटे-पुराने नोट बदले जाते हैं. साथ नये नोट आमलोगों को मुहैया कराया जाता है. मिली जानकारी के अनुसार पि‍छले दस दिनों में लगभग 175 से अधि‍क कर्मचारी और अधिकारी कोरोना संक्रमि‍त हो चुके हैं. इसे देखते हुए बैंक परि‍सर में बाहरी व्‍यक्‍ति के प्रवेश पर पूरी तरह प्रति‍बंध लगा दि‍या गया है.

मुख्य बातें

नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मंगलवार को कोविड संक्रमित तीन मरीजों की उपचार के दौरान मौत
हो गयी है. जबकि एक मेडिकल छात्र को ठीक होने के बाद घर भेजा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >