बेगूसराय में 225 तो पूर्वी चंपारण में मिले 208 नये मरीज
पटना : स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार पटना के अलावा बेगूसराय में 225, पूर्वी चंपारण में 208, भागलपुर में 195, गया में 172, कटिहार में 164, बक्सर में 162, मधुबनी में 143, मुजफ्फरपुर में 124, अररिया में 123, रोहतास में 121, पूर्णिया में 119, समस्तीपुर में 117, पश्चिम चंपारण जिला में 112, सारण में 106 और वैशाली में 103 नये केस पाये गये. वहीं, नालंदा में 98, सीवान में 94, सहरसा में 91, मुंगेर व किशनगंज में में 83-83, भोजपुर में 78, सुपौल में 76, लखीसराय में 75, मधेपुरा में 73, गोपालगंज में 72, औरंगाबाद व सीतामढ़ी में 64-64, जहानाबाद में 57, शेखपुरा में 46, खगड़िया में 44, नवादा में 40, बांका में 39, दरभंगा व जमुई में 36-36, अरवल में 34, शिवहर में 22 और कैमूर में 16 नये संक्रमित मिले. इसके अलावा कोलकाता और रायचूर के एक-एक व्यक्तियों के सैंपल पटना में पॉजिटिव पाये गये हैं. कुशीनगर के एक व्यक्ति का सैंपल पश्चिम चंपारण में तो गाजीपुर के एक व्यक्ति का सैंपल रोहतास में पॉजिटिव पाया गया है.