बिहार के तीन जिलों में नहीं मिले कोरोना मरीज, नये संक्रमितों की संख्या 300 से नीचे पहुंची

पिछले 24 घंटे में तीन जिलों बक्सर, कैमूर और पश्चिम चंपारण में एक भी नया कोरोना संक्रमित नहीं पाया गया. वहीं, राज्य में लंबे अरसे बाद नये कोरोना संक्रमितों की संख्या 300 से नीचे चली गयी.

पटना. पिछले 24 घंटे में तीन जिलों बक्सर, कैमूर और पश्चिम चंपारण में एक भी नया कोरोना संक्रमित नहीं पाया गया. वहीं, राज्य में लंबे अरसे बाद नये कोरोना संक्रमितों की संख्या 300 से नीचे चली गयी.

बिहार में सिर्फ 294 नये कोरोना संक्रमित पाये गये. पटना में सर्वाधिक 48 नये कोरोना संक्रमित पाये गये. पिछले 24 घंटे में कुल एक लाख छह हजार 662 सैंपलों की जांच की गयी. इस तरह राज्य में कोरोना संक्रमण घटकर मात्र 0.27% रह गयी है.

वहीं, 494 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए. राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या अब 3188 रह गयी है. रिकवरी दर बढ़ कर 98.23% हो गयी है.

24 जिलों में 10 से कम नये केस

24 जिलों में नये संक्रमितों की संख्या 10 से कम पायी गयी है. इनमें औरंगाबाद, बांका, भागलपुर,जहानाबाद व नवादा जिले में एक-एक नये संक्रमित पाये गये हैं, जबकि मुंगेर, शिवहर, गया व जमुई में दो-दो, लखीसराय, शेखपुरा, सीवान व नालंदा में तीन-तीन, भोजपुर,अरवल व रोहतास में चार-चार नये पॉजिटिव पाये गये.

खगड़िया, मधुबनी व सीतामढ़ी में पांच-पांच, बेगूसराय में छह, किशनगंज में सात, मधेपुरा में आठ, समस्तीपुर में नौ और कटिहार व सारण में 10-10 नये संक्रमित मिले. इसके साथ ही अररिया में 17, दरभंगा में 19, पूर्वी चंपारण में 14 नये पॉजिटिव पाये गये.

गोपालगंज में 15, मुजफ्फरपुर व सुपौल में 11-11, पूर्णिया व वैशाली में 16-16 और सहरसा में 23 नये केस मिले. वहीं, अन्य राज्यों के दो नये पॉजिटिव पाये गये.

Posted by Ashish Jha

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >