नाला से पानी निकलने को लेकर तू-तू-मैं-मैं से शुरू हुआ विवाद, दो लोगों की मौत के रूप में सामने आया परिणाम

Bihar Crime News : बिहार के पूर्वी चंपारण के रक्सौल में तू-तू-मैं-मैं से विवाद की शुरुआत हुई और बंद दो लोगों की मौत के बाद हुई. विवाद नाला से पानी निकलने को लेकर हो रहा था. दोनों पक्ष की ओर से विवाद बढ़ता गया.

Bihar Crime News : बिहार के पूर्वी चंपारण के रक्सौल में तू-तू-मैं-मैं से विवाद की शुरुआत हुई और बंद दो लोगों की मौत के बाद हुई. विवाद नाला से पानी निकलने को लेकर हो रहा था. दोनों पक्ष की ओर से विवाद बढ़ता गया. दोनों पक्ष में से कोई भी पीछे हटने को तैयार नहीं है. दोनों पक्ष अपनी जिद के सामने किसी की बात सुनने को तैयार नहीं था, और यही जिद बिहार के रक्सौल में जानलेवा बन गई.

यह घटना पूर्वी चंपारण के आदापुर थाना क्षेत्र के श्यामपुर बाजार की है. नाला से पानी निकलने को लेकर दो पक्षों में विवाद शुरू हो गया. विवाद इस कदर बढ़ा कि दो लोगों की जान चली गई. नाला से पानी निकलने के कारण दो पक्षों में हिंसक झड़प करीब दो घंटे तक चली. आसपास में अफरातफरी मची रही. घटना में गंभीर रूप से घायल ऋषिराज गुप्ता व प्रदीप गुप्ता की मौत हो गई.

इस घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है. थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया गया है. पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को हिरासत में लिया है. घटना के बाद गांव में स्थिति तनावपूर्ण है. पुलिस घटनास्थल पर पैनी नजर रख रही है. दोनों पक्षों ने आवेदन दिया है. जिसमें दोनों पक्ष से पांच-पांच लोग आरोपित है. गिरफ्तार किए गए आरोपितों को मोतिहारी न्यायिक हिरासत में भेजी जाएगी.

Posted by: Radheshyam Kushwaha

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >