CM सम्राट बोले- जीविका दीदियों के कहने पर सरकार ने बिजली फ्री की और पेंशन बढ़ाई

CM Samrat Gift: पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जीविका के जरिए चयनित 2,446 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे. इस दौरान उन्होंने महिला संवाद, बढ़ी हुई पेंशन, 125 यूनिट मुफ्त बिजली और महिलाओं के रोजगार को लेकर सरकार की योजनाओं पर भी बयान दिया.

CM Samrat Gift: पटना के ऊर्जा ऑडिटोरियम में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जीविका के माध्यम से चयनित 2,446 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा. इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और रोजगार बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है.

महिला संवाद से मिले सुझावों पर हुआ फैसला

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2024 और 2025 में जीविका दीदियों के माध्यम से महिला संवाद कार्यक्रम चलाया गया था. इसमें महिलाओं ने अपनी समस्याएं और सुझाव सरकार तक पहुंचाए.

उन्होंने बताया कि कई महिलाओं ने कहा था कि पेंशन की राशि कम है. इसके बाद सरकार ने पेंशन बढ़ाने का फैसला लिया. महिलाओं ने बिजली बिल का मुद्दा भी उठाया. इसी के बाद सरकार ने 1 करोड़ 70 लाख परिवारों को हर महीने 125 यूनिट मुफ्त बिजली देने का निर्णय लिया.

रोजगार बढ़ाने पर सरकार का फोकस

सम्राट चौधरी ने कहा कि महिला संवाद के दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं ने रोजगार की मांग भी रखी. सरकार को कई जगहों से सकारात्मक रिपोर्ट मिली. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने भी अलग-अलग जिलों में जीविका दीदियों से बातचीत की थी. इसके बाद महिलाओं ने मुर्गी पालन, बकरी पालन और दूसरे स्वरोजगार के काम शुरू किए.

उन्होंने कहा कि पिछले 20 वर्षों में बिहार में जीविका के जरिए जो बदलाव आया है, वैसा उदाहरण दूसरे राज्यों में कम देखने को मिलता है. अब इस अभियान को और तेज किया जाएगा.

'जहां जाइए, वहां मिलेंगी जीविका दीदियां'

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2005 के बाद नीतीश कुमार ने जीविका अभियान की शुरुआत की थी. पहले समाज में महिलाओं के योगदान को उतना महत्व नहीं मिलता था, लेकिन आज जीविका दीदियां गांव की अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा "लखपति दीदी" भी बिहार में हैं. आज राज्य के लगभग हर गांव में जीविका समूह सक्रिय होकर विकास का काम कर रहे हैं.

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार चाहती तो एक बार में 2 लाख रुपये दे सकती थी, लेकिन राशि किस्तों में इसलिए दी जाती है ताकि उसका सही उपयोग हो सके.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

इन पदों के लिए दिए गए नियुक्ति पत्र

कार्यक्रम में कुल सात पदों के लिए नियुक्ति पत्र वितरित किए गए. इनमें एरिया कोऑर्डिनेटर, कम्युनिटी कोऑर्डिनेटर, ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर, ऑफिस असिस्टेंट, अकाउंटेंट, लाइवलीहुड स्पेशलिस्ट और ब्लॉक आईटी एग्जीक्यूटिव के पद शामिल हैं.

कार्यक्रम में ये नेता भी रहे मौजूद

ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र यादव सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे.

Also Read: BPSC TRE-4 नोटिफिकेशन को लेकर शिक्षा मंत्री ने की घोषणा, एक लाख शिक्षकों की भर्ती का भी ऐलान


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >