हेलीकॉप्टर से नदियों के विकराल रूप को देखने निकले CM सम्राट चौधरी, अधिकारियों को दिए ये आदेश

Samrat Chaudhary Aerial Survey: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बिहार के बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए गंभीर हैं. लगातार वे हवाई सर्वे कर रहे हैं. आज भी उन्होंने कई बाढ़ प्रभावित इलाकों का सर्वे किया. इसके बाद उन्होंने अधिकारियों को आदेश भी दिए.

Samrat Chaudhary Aerial Survey: बिहार के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं. कई गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है. इस बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया. इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी और अधिकारी भी मौजूद रहे.

एक्स पर सीएम सम्राट ने क्या लिखा?

सीएम सम्राट चौधरी ने बाढ़ प्रभावित इलाकों के सर्वे से जुड़ी तस्वीरें शेयर की. साथ ही उन्होंने लिखा, 'एरियल सर्वे के माध्यम से बिहार के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया और राहत और बचाव कार्यों की स्थिति की समीक्षा की. प्रभावित क्षेत्रों में आमजन को हरसंभव सहायता समय पर मिले, किसी को कोई परेशानी ना हो और जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित हो, इसके लिए अधिकारियों को त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए'.

आपदा प्रबंधन विभाग की करेंगे बैठक

मिली जानकारी के मुताबिक, एरियल सर्वे के बाद लोगों की सहायता के लिए सीएम सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को जरूरी आदेश भी दिए. बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री आपदा प्रबंधन विभाग की बैठक भी करेंगे. इस तरह से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी लगातार बिहार में बाढ़ जैसे हालत को लेकर गंभीर हैं. साथ ही हर एक परिस्थिति पर नजर बनाए हुए हैं.

पहले भी कर चुके हैं एरियल सर्वे

पड़ोसी देश नेपाल में अचानक आई बाढ़ के बाद इसका असर बिहार की नदियों पर देखने के लिए मिला था. उस वक्त भी सीएम सम्राट चौधरी ने उत्तर बिहार के कई जिलों का एरियल सर्वे किए थे. बिहार में लगातार नदियों का जलस्तर बढ़ता जा रहा है. ऐसे में कई जिलों में खतरा बढ़ गया है. लेकिन प्रशासन की तरफ से लोगों की मदद को लेकर तमाम प्रबंध किए गए हैं.

बिहार के 8 जिलों में हाई अलर्ट

बिहार में बाढ़ को लेकर खतरा बढ़ता जा रहा है. लगातार गंगा, गंडक, सोन समेत कई नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. ऐसे में 8 जिलों भोजपुर, पटना, सारण, वैशाली, नालंदा, बेगूसराय, लखीसराय और जहानाबाद में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. कई नदियां अपने खतरे के निशान के ऊपर बह रही है.

Also Read: बिहार में बदल जाएगी इन इलाकों की तस्वीर, इंद्रपुरी से सोन-फल्गु लिंक तक 3 बड़े प्रोजेक्ट, केंद्र से मांगा करोड़ों का बजट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >