मझौलिया-बेतिया रेल लाइन डबल, 25 मार्च को होगा हाई स्पीड ट्रायल शुरू, 110 की स्पीड में दौड़ेगा इंजन

Bettiah Rail Doubling: बिहार के रेल यात्रियों के लिए गुड न्यूज है. मझौलिया और बेतिया के बीच डबल रेल लाइन पर 25 मार्च को हाई-स्पीड ट्रायल होगा. अमृतसर से न्यू तिनसुकिया के बीच स्पेशल ट्रेन भी चलाई जाएगी. इससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

Bettiah Rail Doubling: मझौलिया और बेतिया स्टेशनों के बीच बनी नई डबल रेल लाइन का काम अब पूरा हो चुका है. अब इस ट्रैक पर ट्रेनों को चलाने से पहले 25 मार्च को हाई-स्पीड ट्रायल किया जाएगा. रेलवे के मुताबिक, यह ट्रायल सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा. इस दौरान ट्रेन को तेज गति से चलाकर ट्रैक की मजबूती और सुरक्षा की जांच की जाएगी. अगर सब कुछ ठीक रहा, तो जल्द ही इस रूट पर ट्रेनों का नियमित संचालन शुरू हो जाएगा.

क्या फायदा होगा

इस नई डबल लाइन का सबसे बड़ा फायदा मुजफ्फरपुर और बापूधाम मोतिहारी के रास्ते दिल्ली जाने वाले यात्रियों को मिलेगा. अभी तक सिंगल लाइन होने की वजह से ट्रेनों को क्रॉसिंग के लिए रुकना पड़ता था, जिससे देरी होती थी. लेकिन अब डबल लाइन बनने से ट्रेनें समय पर चलेंगी और यात्रियों का सफर आसान होगा. इसके अलावा, इस रूट पर अब ज्यादा मालगाड़ियां और नई एक्सप्रेस ट्रेनें भी चलाई जा सकेंगी, जिससे रेलवे की क्षमता बढ़ेगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

ट्रेन में क्या सुविधा होगी

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने एक स्पेशल ट्रेन चलाने का भी फैसला किया है. अमृतसर-न्यू तिनसुकिया स्पेशल ट्रेन 22 मार्च को अमृतसर से और 26 मार्च को न्यू तिनसुकिया से चलाई जाएगी. यह ट्रेन छपरा, बलिया और वाराणसी जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी. रास्ते में कई बड़े शहरों में इसका ठहराव रहेगा, जिससे लंबी दूरी के यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी.

इस ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए जाएंगे, जिसमें एसी फर्स्ट क्लास, सेकंड क्लास, थर्ड एसी, स्लीपर और जनरल डिब्बे शामिल होंगे. रेलवे की ये दोनों पहल नई डबल लाइन और स्पेशल ट्रेन उत्तर बिहार के यात्रियों के लिए बड़ी राहत और सुविधा लेकर आने वाली हैं.

इसे भी पढ़ें: नीतीश कुमार के करीबी रहे केसी त्यागी रालोद में शामिल हुए, निभाएंगे नई भूमिका

29 मार्च तक बिहार में आंधी-तूफान का साया, मौसम विभाग का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल

पटना के बाद अब गया की बारी, फल्गु नदी के किनारे बनेगा 16 किमी लंबा मरीन ड्राइव, मंत्री ने किया ऐलान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >