Bettiah News: बॉयफ्रेंड के मिलने रात में उसके घर पहुंची प्रेमिका, घरवालों को चल गया पता, फिर…

Bettiah News: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के एक गांव में एक लड़की को अपने प्रेमी से मिलने उसके घर जाना महंगा पड़ गया. प्रेमी जोड़े को उसके परिवारवालों ने इतना पीटा की उसे अस्पताल में भर्ती करना पड़ गया.

Bettiah News, चंद्रप्रकाश आर्य: पश्चिम चंपारण जिला के पुलिस जिला बगहा अंतर्गत भैरोगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात एक प्रेमिका अपने प्रेमी से मिलने उसके घर पहुंची गई . जिसकी सूचना मिलने के बाद प्रेमिका के परिजनों ने वहां पहुंचे और दोनों को जमकर पिटाई शुरू कर दिया. फिर इसकी सूचना किसी ने थाने को दे दी. सूचना पर पहुंची भैरोगंज थाना पुलिस ने घायल प्रेमिका और प्रेमी को रात में ही इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया. यहां चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज के बाद प्रेमिका की गंभीर स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया.

जानें पूरा मामला

यह घटना भैरोगंज थाने के गांव की है. स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक और युवती का घर आस-पास में ही है. दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था. सोमवार की रात युवती अपने प्रेमी 20 वर्षीय ज्वाला कुमार के घर पहुंच गई. इसकी जानकारी मिलने के बाद युवती के परिजन युवक के घर पहुंचे और दोनों को मारना शुरू कर दिया. सूचना मिलने पर भैरोगंज थानाध्यक्ष महेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके वारदात पर पहुंचे और मारपीट में घायल युवक-युवती को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया.

इसे भी पढ़ें: 25 करोड़ के यज्ञ में दक्षिणा के लिए पंडितों ने जमकर काटा बवाल, विरोध में किया सड़क जाम, 2100 ब्राह्मणों का इंटरव्यू से हुआ था सेलेक्शन

युवती की हालत गंभीर

चिकित्सक डॉ अरुण कुमार ने दोनों का इलाज करने के बाद गंभीर रूप से जख्मी युवती को बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया. वहीं, ज्वाला का इलाज के बाद स्थिति सामान्य हो गई. थानाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया कि जख्मी युवती का बयान दर्ज कर लिया गया है. इसमें युवती ने अपने परिजन के मारपीट करने का आरोप लगाई है. इसके आधार पर मारपीट करने वाले दोषियों पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए आगे कार्रवाई की जा रही है.

इसे भी पढ़ें: Bihar Weather: बिहार के लोग रहे सावधान, 26 जिलों में 21 और 22 मार्च को होगी बारिश, 6 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट

पढ़िए प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: पाकिस्तान में ट्रेन हाईजैक करने वाली बलूच लिबरेशन आर्मी की मांग क्या है, वे क्यों 1948 से ही कर रहे विद्रोह?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >