भारत में नहीं घुस पाएगा एक भी दुश्मन, संदिग्धों पर पैनी नजर, इंडो- नेपाल बॉर्डर पर SSB जवान कर रहे यह काम

Operation Sindoor: पश्चिम चंपारण जिला के बगहा में ऑपरेशन सिंदूर एयर स्ट्राइक के बाद भारत- पाकिस्तान के बीच उत्पन्न तनाव एवं पाकिस्तान के द्वारा भारतीय सीमा पर गुरुवार की रात से ही और की जा रही लगातार की हमले के बाद भारत नेपाल सीमा पर भी चौकसी बढ़ा दी गई है.

Operation Sindoor, चंद्रप्रकाश आर्य: भारत-पाकिस्तान के बीच जारी टेंशन के बीच नेपाल से सटे भारत की सीमा पर SSB की अतिरिक्त बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है. एसएसबी 65वीं वाहिनी के कमांडेंट नंदन सिंह मेहरा ने बताया कि भारत नेपाल सीमा के सभी सीमा चौकिया पर एसएसबी अलर्ट मोड में है. सभी सीमा चौकियों पर अतिरिक्त जवानों की तैनाती कर दी गई है. साथ ही साथ आने जाने वाले सभी लोगों पर एसएसबी पैनी नजर बनाए हुए हैं.

Ind- nepal border

आईडी कार्ड अनिवार्य

गंडक बाराज से भारत की सीमा में प्रवेश करने वाले लोगों के लिए आईडी कार्ड को अनिवार्य कर दिया गया है. बगैर आईडी कार्ड की किसी का भी प्रवेश भारतीय सीमा में नहीं की जा रही है. इसके अलावा वाहनों की जांच एवं सामानों की स्क्रीनिंग को लेकर स्कैनर मशीन भी गंडक-बाराज पर लगा दिया गया है. साथ ही साथ जंगल क्षेत्र में भी पुलिस लगातार गश्त कर रही है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

पूरी तरह से अलर्ट एसएसबी

शुक्रवार को एसएसबी 65वीं वाहिनी की क्यूआरटी सुरक्षा के मद्देनजर शहर में भी गश्त किया. एसएसबी 65वीं वाहिनी क्यूआरटी टीम ने शहर में फ्लैग मार्च कर रही है. 65वीं वाहिनी के कमांडेंट ने बताया कि नेपाल सीमा से सटे वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में एसएसबी लगातार गश्त कर रही है एवं एसएसबी की टीम पूरी तरह से अलर्ट है.

इसे भी पढ़ें:  राजस्व मंत्री संजय सरावगी का बड़ा ऐलान, खराब प्रदर्शन करने वाले CO को चेतावनी, रेगुलर होगी समीक्षा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >