दुघर्टना में चालक की मौत, उपचालक जख्मी

बेतियाः बेतिया-अरेराज मुख्य पथ में मुफस्सिल थाना के घरदान पोखरा के समीप संतुलन बिगड़ने से एक पिकअप वैन पेड़ से टकरा गयी. इस हादसे में चालक की मौत इलाज के लिये अस्पताल ले जाने के क्रम में हो गयी. जबकि उप चालक को जख्मी हालत में सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. मृत चालक […]

बेतियाः बेतिया-अरेराज मुख्य पथ में मुफस्सिल थाना के घरदान पोखरा के समीप संतुलन बिगड़ने से एक पिकअप वैन पेड़ से टकरा गयी. इस हादसे में चालक की मौत इलाज के लिये अस्पताल ले जाने के क्रम में हो गयी.

जबकि उप चालक को जख्मी हालत में सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. मृत चालक मुजफ्फरपुर जिला के सरैया ओपी के बसंतपुर पट्टी गांव निवासी 22 वर्षीय रंजीत कुमार है. जबकि जख्मी उप चालक सद्दाम आलम है. जानकारी के अनुसार मुर्गी लदी पिकअप वैन बुधवार की अल सुबह करीब 3.45 बजे अरेराज की ओर से बेतिया आ रही थी. इसी बीच मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घरदान पोखरा (डेयरी) के समीप चालक ने संतुलन खो दिया और वाहन सड़क किनारे पेड़ से टकरा गयी.

इसकी वजह से चालक व उपचालक बुरी तरह जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों व राहगीरों के सहयोग से दोनों को सदर अस्पताल ले जाया गया. जहां रास्ते में ही चालक की मौत हो गयी. थानाध्यक्ष नरेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >