गैंगरेप के आरोपित का घर कुर्क

बेतिया/श्रीनगरः बैरिया पुलिस ने गैंगरेप के एक आरोपित के घर की कुर्की जब्त की है. आरोपित बैरिया थाना के मलाही टोला निवासी प्रमोद चौधरी है. यहां बता दें कि एक सितंबर की रात प्रमोद चौधरी एवं राजू चौधरी ने कंस मेला देख कर वापस लौट रही मलाही टोला की एक लड़की के साथ मलाहीटोला नहर […]

बेतिया/श्रीनगरः बैरिया पुलिस ने गैंगरेप के एक आरोपित के घर की कुर्की जब्त की है. आरोपित बैरिया थाना के मलाही टोला निवासी प्रमोद चौधरी है.

यहां बता दें कि एक सितंबर की रात प्रमोद चौधरी एवं राजू चौधरी ने कंस मेला देख कर वापस लौट रही मलाही टोला की एक लड़की के साथ मलाहीटोला नहर के समीप गैंग रेप किया था.

इस मामले में पीड़िता के बयान पर पुलिस ने थाना कांड संख्या 232/013 दर्ज कर एक आरोपित राजू चौधरी को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. लेकिन आरोपित प्रमोद चौधरी फरार हो गया था. इधर, शनिवार को थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में पहुंची भारी संख्या में पुलिस बल ने प्रमोद चौधरी के घर की कुर्की जब्ती किया है. थानाध्यक्ष श्री सिंह ने इसकी पुष्टि की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >