हरसिद्धि में चौर के पानी में डूबने से दादा-पोता की मौत

हरसिद्धि में चौर के पानी में डूबने से दादा-पोता की मौत

मोतिहारी: चड़रहिया पंचायत के खोड़ीपाकड ठूंठा सरेह स्थित चौर में शुक्रवार को डूबने से दादा-पोता की मौत हो गई. दोनों की पहचान मुख्तार अंसारी (65) व हजरत अंसारी (16) के रूप में हुई है, जो पंचायत के ही रामशाला के बताये जाते हैं. बताया जाता है दोनों धान के खेत देखने जा रहे थे. उसी दौरान पैर फिसल गया, जहां डूबने से दोनों की मौत हो गयी.

सूचना पर पहुंचे सीओ सतीश कुमार व थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह, बीडीओ सुनील कुमार ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. विधायक राजेंद्र कुमार, अफजल खान, सामाजिक कार्यकर्ता मुरारी सिंह परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी. इधर मुखिया अभय तिवारी ने कबीर अंत्येष्टि के तहत तीन हजार रुपये परिजनों को दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >