मुख्य व उपमुख्य पार्षद के चुनाव को ले निषेधाज्ञा

अनुमंडल दंडाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में की कार्रवाई शपथ ग्रहण के तुरंत बाद शुरू हो जायेगी चुनाव की प्रक्रिया मोतिहारी : नौ जून को होने वाले नगर परिषद व नगर पंचायतों के मुख्य व उपमुख्य पार्षद पद के चुनाव की तैयारी में जिला प्रशासन जुट गया है.इसकी प्रशासनिक तैयारी जोरों पर है और संबंधित अधिकारियों […]

अनुमंडल दंडाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में की कार्रवाई
शपथ ग्रहण के तुरंत बाद शुरू हो जायेगी चुनाव की प्रक्रिया
मोतिहारी : नौ जून को होने वाले नगर परिषद व नगर पंचायतों के मुख्य व उपमुख्य पार्षद पद के चुनाव की तैयारी में जिला प्रशासन जुट गया है.इसकी प्रशासनिक तैयारी जोरों पर है और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे दिये गये हैं. निर्वाचन आयोग के आदेश से संबंधित अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है और राधाकृष्णन भवन सहित सभी निर्वाचन स्थलों पर अनुमंडल दंडाधिकारियों द्वारा निषेधाज्ञा लागू कर दी गयी है. जानकारी देते हुए जिला प्रशासन के अाधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि निर्धारित समय व स्थान पर पहले निर्वाचित पार्षदों का शपथ ग्रहण होगा और उसके तुरंत बाद मुख्य व उपमुख्य पार्षद पद के लिए चुनाव के लिए प्रक्रिया शुरू की जायेगी. इस बाबत सभी निर्वाचित पार्षदों को सूचना भेज दी गयी है.
मोतिहारी नगर परिषद के मुख्य व उपमुख्य पार्षद का चुनाव व पार्षदों का शपथ समाहरणालय स्थित डा. राधाकृष्णन भवन के सभागार में होगा. इसी तरह से रक्सौल नगर परिषद का अनुमंडल कार्यालय रक्सौल, चकिया नगर पंचायत का अनुमंडल कार्यालय चकिया, नगर पंचायत सुगौली का प्रखंड परिसर सुगौली स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय के सभागार में, अरेराज नगर पंचायत का अनुमंडल कार्यालय के सभागार में होगा.
निकायवार निर्वाची पदाधिकारी तैनात : मुख्य व उपमुख्य पार्षद का चुनाव कराने व पार्षदों को शपथ दिलाने के लिए निकायवार अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गयी है.अपर समाहर्ता अरशद अली को मोतिहारी, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी मनोज कुमार रजक को रक्सौल, सिकरहना के अनुमंडल पदाधिकारी मनोज कुमार रजक को नगर पंचायत चकिया, डीआरडीए के निर्देशक दुर्गेश कुमार को सुगौली व पकड़ीदयाल के अनुमंडल पदाधिकारी शैलेश कुमार को अरेराज नगर पंचायत का निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया है.
शपथग्रहण व चुनाव की रूपरेखा
निर्वाचित पार्षदों की उपस्थिति : 10बजे पूर्वाह्न से
शपथ ग्रहण- 11:01 से 11.30 बजे पूर्वाह्न
मुख्य पार्षद पद के लिए नाम निर्देशन पत्र भरने का समय-11.30 बजे पूर्वाह्न से 12.00 मध्याह्न
नाम निर्देशन पत्रों की समीक्षा -12:00 मध्याह्न से 12:15 बजे
नाम निर्देशन पत्रों की वापसी -12:15 से 12:25 बजे
मतपत्रों की तैयारी -12:25 बजे अपराह्न से 12: 45 बजे तक
मुख्य पार्षद पद के लिए मतदान – 12:45 अपराह्न से 1:45 बजे तक
मतों की गिनती, परिणाम व प्रमाण पत्र वितरण -1:45 बजे अपराह्न से 2:15 बजे अपराह्न तक
उपमुख्य पार्षद पद के नाम निर्देशन पत्र भरने का समय- 2:45 बजे अपराह्न से 3:15 बजे अपराह्न
नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा -3:15 बजे अपराह्न से 3:30 बजे अपराह्न
नाम निर्देशन पत्र की वापसी -3:30 बजे अपराह्न से 4:00 बजे तक
मतदान -4:00 बजे से 5:00 बजे अपराह्न
मतों की गिनती, परिणाम की घोषणा व प्रमाण पत्र- 5:00 बजे से
मुख्य व उपमुख्य पार्षद का शपथ ग्रहण -शाम 5:30 बजे से

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >