नशे में था दूल्हा, दुल्हन ने शादी से किया इनकार, लौटायी बरात

पूर्वी चंपारण : आदापुर थाना क्षेत्र के सिरिसिया कला गांव में दुल्हन ने नशे की हालत में आये दूल्हे से शादी से इनकार कर दिया. इसके कारण बरातियों को वापस लौटना पड़ा. भलुअहिया गांव के आमोद पटेल के पुत्र नगीना पटेल की बरात मंगलवार की रात सिरिसिया कला गांव पहुंची. भलुअहिया से सिरिसिया के बीच […]

पूर्वी चंपारण : आदापुर थाना क्षेत्र के सिरिसिया कला गांव में दुल्हन ने नशे की हालत में आये दूल्हे से शादी से इनकार कर दिया. इसके कारण बरातियों को वापस लौटना पड़ा. भलुअहिया गांव के आमोद पटेल के पुत्र नगीना पटेल की बरात मंगलवार की रात सिरिसिया कला गांव पहुंची.
भलुअहिया से सिरिसिया के बीच दो किलोमीटर की दूरी तय करने में बरातियों को कई घंटे लग गये. अधिकतर बराती नशे में थे. कन्या निरीक्षण के नेग के बाद जब दूल्हा नगीना शादी के लिए मंडप में पहुंचा, तो उसे नशे की हालत में देख वधू पक्ष के लोग नाराज हो गये. इतना ही नहीं दुल्हन ने भी नशेड़ी लड़के से शादी से इनकार कर दिया. इसके बाद बरात की गाड़ियों को ग्रामीण ने रोक लिया. लड़की पक्ष के दिये उपहार वापस करने पर दूल्हे व बरातियों को मुक्त किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >