मेन गेट बंद था, तो छत पर कैसे गये अपराधी

मोतिहारी : इंटर की छात्र विजय की हत्या के पीछे रहस्य की मोटी परत जमी है. पुलिस के लिए हत्या की गुत्थी सुलझाना मुश्किल होगा. सवाल यह भी उठ रहा है कि महावीर साह हाइस्कूल के तीसरे तल्ले पर विजय को लेकर बदमाश कैसे पहुंचे, जबकि स्कूल के मेन गेट में ताला बंद था. यह […]

मोतिहारी : इंटर की छात्र विजय की हत्या के पीछे रहस्य की मोटी परत जमी है. पुलिस के लिए हत्या की गुत्थी सुलझाना मुश्किल होगा. सवाल यह भी उठ रहा है कि महावीर साह हाइस्कूल के तीसरे तल्ले पर विजय को लेकर बदमाश कैसे पहुंचे, जबकि स्कूल के मेन गेट में ताला बंद था. यह साफ है कि बदमाशों ने विजय को स्कूल के छत पर ले जाकर रॉड से मार-मार कर अधमरू किया, उसके बाद मरा हुआ समझ उसे छोड़ कर फरार हो गये. थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि छानबीन की जा रही है. इधर परिजनों ने बताया कि विजय महावीर साह हाइस्कूल के छात्रावास में करीब ढाई साल तक रह कर पढा था. आखिर विजय की हत्या कैसे हुई कुछ कहना मुश्किल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >