मधुबन में झोंपड़ियां गिरीं, कई पेड़ ध्वस्त

मधुबन : तेज आंधी पानी से प्रखंड क्षेत्र में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गयी. तेज आंधी से कई घरों की झोपड़ियां उजर गयी. कई पेड़ के गिरने की सूचना है. हालांकि, इस दौरान जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है. रविवार सुबह की बारिश इस मौसम की सबसे तेज और अधिक बारिश थी. कृषि […]

मधुबन : तेज आंधी पानी से प्रखंड क्षेत्र में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गयी. तेज आंधी से कई घरों की झोपड़ियां उजर गयी. कई पेड़ के गिरने की सूचना है. हालांकि, इस दौरान जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है.

रविवार सुबह की बारिश इस मौसम की सबसे तेज और अधिक बारिश थी. कृषि कार्यालय के मुताबिक करीब 80 सेंटीमीटर वर्षा रिकार्ड की गयी है. इतनी पानी से किसानों ने काफी राहत महसूस की है. अब खेतों में आसानी से धान के बिचड़े गिराये जा सकेंगे. आंधी पानी के कारण सुबह से बिजली गुल है. वर्षा व आंधी खत्म होने के पांच घंटे बाद भी बिजली विभाग बिजली की स्थिति ठीक नहीं करा पायी. सीओ सुनील कुमार ने कहा कि आंधी पानी से क्षेत्र में कही भी नुकसान की सूचना नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >