नेपाल जेल में बंद है सिमरन का मुख्य गुनहगार शमीम अख्तर

चंदन व खालिद सहित अन्य का अबतक नहीं मिला सुराग मोतिहारी : सिमरन का मुख्य गुनहगार शमीम अख्तर नेपाल जेल की सलाखों में कैद है. मोतिहारी पुलिस की इनपुट पर 24 नवंबर 2016 को नेपाल पुलिस ने हथियार व कारतूस के साथ उसे गिरफ्तार किया था. शमीम तब से नेपाल जेल में बंद है. नेपाल […]

चंदन व खालिद सहित अन्य का अबतक नहीं मिला सुराग

मोतिहारी : सिमरन का मुख्य गुनहगार शमीम अख्तर नेपाल जेल की सलाखों में कैद है. मोतिहारी पुलिस की इनपुट पर 24 नवंबर 2016 को नेपाल पुलिस ने हथियार व कारतूस के साथ उसे गिरफ्तार किया था. शमीम तब से नेपाल जेल में बंद है. नेपाल से भारत लाने के प्रयास चल रहा है. वहीं सिमरन के गुनेहगारों की लिस्ट में चंदन व खालिद सहित कुछ अन्य नाम भी है. उनके संबंध में पुलिस को आज तक कोई सुराग नहीं मिल सका. चंदन व खालिद कौन है,
कहां के रहने वाले है, इन सवालों को सुलझाने में पुलिस का तमाम प्रयास अबतक विफल रहा है. सूत्रों की माने तो चंदन ढाका के पास का एक युवक है, जो सिमरन की रखवाली करता था. वहीं सिमरन को सिलीगुड़ी लेकर खालिद गया था.वहां कुछ दिनों तक उसका यौनशोषण किया था. थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों की अबतक पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस उनकी खोज में लगातार प्रयासरत है.
संपत्ति हड़पने के लिए सिमरन के पिता, मां व भाई की कर दी थी हत्या : मोतिहारी. सीतामढ़ी के बाजपट्टी इलाके की रहने वाली सिमरन के पिता राजीव कुमार सिंह जमींदार थे. पुलिस ने किसी मामले में उनको गिरफ्तार कर जेल भेजा था. उस समय शमीम भी जेल में बंद था. दोनों की नजदीकी बढी. राजीव ने शमीम को जेल से छुड़ाने में काफी मदद की. इससे पहले जेल गेट पर राजीव से मिलने जाती रही उसकी पत्नी से शमीम की पहचान हो गयी थी. जेल से छुटने पर राजीव की पत्नी से मिलने शमीम उसके घर जाने लगा. दोनों काफी करीब आ गये. यह बात राजीव के पुत्र अमनदीप को नगवार लगा. शमीम की नजर राजीव के करोड़ों की सम्पत्ति पर थी. इसके लिए उसने पहले राजीव की पत्नी को प्रेमजाल में फंसाया, उसके बाद अड़चन बने अमनदीप की वर्ष 2009 में हत्या करवा दी. राजीव जेल से जमानत पर छुटे तो वर्ष 2010 में उनकी भी हत्या हो गयी. पिता व पुत्र की हत्या के बाद सिमरन को लेकर उसकी मां शमीम के साथ ढाका चली आयी. दो वर्षो में करोड़ो की जमीन बेंच उसने शमीम को पैसा दिया. इस दौरान सम्पत्ति के साथ-साथ शमीम की नजर सिमरन पर गड़ने लगी. उसकी मां ने विरोध किया तो शमीम ने जहरीला सुई देकर उसकी हत्या कर शव को गायब कर दिया. तब से सिमरन को कैद कर उसके साथ यौनशोषण करता रहा. साथ ही देह व्यापार भी करवाता रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >