केयर ऑफ प्रत्याशी : कौन बनेगा किंग मेकर

कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी नेताओं की मंत्रणा मोतिहारी : नगर परिषद मोतिहारी में केयर ऑफ प्रत्याशियों की बाहुलता के बीच मुख्य पार्षद और उपमुख्य पार्षद का किंग मेकर कौन बनेगा. इसको ले एनडीए और महागंठबंधन नेताओं का कार्यकर्ताओं के साथ मंत्रणा शुरू हो गयी है. महागंठबंधन के एक कदावर नेता मोतिहारी में कई दिनों से […]

कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी नेताओं की मंत्रणा

मोतिहारी : नगर परिषद मोतिहारी में केयर ऑफ प्रत्याशियों की बाहुलता के बीच मुख्य पार्षद और उपमुख्य पार्षद का किंग मेकर कौन बनेगा. इसको ले एनडीए और महागंठबंधन नेताओं का कार्यकर्ताओं के साथ मंत्रणा शुरू हो गयी है. महागंठबंधन के एक कदावर नेता मोतिहारी में कई दिनों से जमे है तो एनडीए गठबंधन के विधायकों का संपर्क अभियान तेज हो गया है. वहीं कदावर नेता का इंतजार है. मतगणना मंगलवार को है. आरक्षण के कारण शहर के करीब पांच वार्ड में निवर्तमान पार्षदों ने अपने करीबियों को प्रत्याशी बनाया है. वहीं अधिकांश महिला प्रत्याशी के बजाय उनके पति और परिजनों ने संपर्क अभियान चलाया.
ऐसे में इन प्रत्याशियों के जीतने की स्थिति में विकास कार्य भी केयर ऑफ में चले तो आश्चर्य नहीं. क्योंकि ऐसे लोगों में अधिकांश नये प्रत्याशी है. वैसे कुछ महिला प्रत्याशियों ने स्वयं कदावर अंदाज में प्रचार अभियान चलाया. अब इन सबके बीच शहर के लोग वोट देकर विकास के सुनहरे सपने देख रहे है. वहीं मुख्य पार्षद और उपमुख्य पार्षद को ले भी राजनीतिक कवायद तेज हो गयी है. राजनीतिक जानकार बताते है कि पिछले नगरपालिका चुनाव में तत्कालीन सांसद अब कृषि मंत्री राधामोहन सिंह किंग मेकर बने थे.
लेकिन इस किंग मेकर कौन बनेगा. इसको ले छिड़ी है चर्चा. क्योंकि पिछली बार मुख्य पार्षद पद सामान्य पद था और इस बार अतिपिछड़ा महिला के लिए आरक्षित है. भाजपा मीडिया प्रभारी राजा ठाकुर ने बताया कि मुख्य पार्षद पद का चयन परिणाम आने के बाद बैठक कर होगा. वैसे अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा. इधर राजद अध्यक्ष सुरेश यादव ने कहा कि महागंठबंधन नेता मिल बैठ मुख्य पार्षद का चुनाव करेंगे. वहीं नगर भाजपा विधायक प्रमोद कुमार दोनों पद पर एनडीए की दावेदारी कर रहे है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >