फर्जी आइकार्ड मामले की जांच में जुटी पुलिस

जानपुल क्षेत्र से बरामद हुए 65 आइकार्ड मोतिहारी : शहर के जानपुल क्षेत्र से 65 की संख्या में फर्जी वोटर आइकार्ड के साथ पकड़े गये लोग भले ही जमानत पर छूट गये है लेकिन उनके खिलाफ पुलिस बिंदुवार जांच करेगी. इस तरह के मामले को ले नगर थाना में प्राथमिकी भी दर्ज की गयी है. […]

जानपुल क्षेत्र से बरामद हुए 65 आइकार्ड

मोतिहारी : शहर के जानपुल क्षेत्र से 65 की संख्या में फर्जी वोटर आइकार्ड के साथ पकड़े गये लोग भले ही जमानत पर छूट गये है लेकिन उनके खिलाफ पुलिस बिंदुवार जांच करेगी. इस तरह के मामले को ले नगर थाना में प्राथमिकी भी दर्ज की गयी है. मिली जानकारी के अनुसार घर से बाहर रहनेवाले लोगों का फोटो पहचान पत्र कहीं से प्राप्त कर धंधेबाजों ने लेमिनेशन करा लिया था और किसी प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने के फिराक में थे. इस बीच पुलिस ने हिरासत में ले लिया. नकद रूपये में जब्त किया गया. एक प्रत्याशी के देवर मनोज साह से धर्मसमाज क्षेत्र में चार बोतल मिलावटी शराब भी जब्त किया गया.
इन सबों का उद्देश्य वोटर को प्रभावित करना था. जानकारों का कहना है कि कुछ लोग फर्जी आईकार्ड स्कैन करा कर बनाये थे, जिसपर नाम-पता सही था और तस्वीर बदल गया था. इस तरह वोटिंग की भी बात सामने आ रही है लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो पायी है. पुलिस हिरासत में लिये गये ताहिर एकबाल, कंचन दास, विपिन कुमार, मोनू कुमार, नितेश पांडेय आदि से जो वोटर आइकार्ड व नकद बरामद हुए वह कई सवालों को जन्म दे रहा है. नगर इंस्पेक्टर ने बताया कि इनलोगों को जमानत पर छोड़ दिया गया है लेकिन बरामद आईकार्ड व अन्य कागजातों की सूक्ष्म जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >