धूप में भी पुरुषों से ज्यादा महिलाओं की भागीदारी

निकाय चुनाव. 67 प्रतिशत हुई वोटिंग मोतिहारी : तेज धूप के बावजूद नगरपालिका चुनाव में महिलाओं का उत्साह कम नहीं दिखा. आंकड़ों पर गौर करें तो पुरुष वोटरों से महिला वोटरों का मतदान प्रतिशत अधिक रहा. सबसे जागरूक कहे जानेवाले मोतिहारी नगर परिषद में भी वोटिंग प्रतिशत अन्य नगर निकाय से कम रहा. जो मतदान […]

निकाय चुनाव. 67 प्रतिशत हुई वोटिंग

मोतिहारी : तेज धूप के बावजूद नगरपालिका चुनाव में महिलाओं का उत्साह कम नहीं दिखा. आंकड़ों पर गौर करें तो पुरुष वोटरों से महिला वोटरों का मतदान प्रतिशत अधिक रहा.
सबसे जागरूक कहे जानेवाले मोतिहारी नगर परिषद में भी वोटिंग प्रतिशत अन्य नगर निकाय से कम रहा. जो मतदान के प्रति वोटरों की उदासीनता को दर्शाता है. चाहे कारण जो हो. दो नगर परिषद और तीन नगर पंचायत के आंकड़ों पर गौर करें तो कुल मतदान का प्रतिशत 67 रहा. इसमें पुरुष वोटरों का प्रतिशत 66 और महिला वोटरों का प्रतिशत 68 रहा. चकिया नगर पंचायत में सर्वाधिक 80 प्रतिशत मतदान हुआ. जिले में सुरक्षा व्यवस्था भी प्रशासन ने चौकस रखी, जिसका नतीजा रहा लोगों ने िनर्भिक मतदान किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >