तार गिरने से किशोर की मौत

बासोपट्टी : थाना क्षेत्र के घोरबंकी गांव में 11 हजार वोल्ट का तार गिर गया. जिसके चपेट में 12 वर्षीय किशोर आ गया और तत्काल ही उसकी मौत हो गयी. मृतक की पहचान घोरबंकी गांव निवासी अयूब के पुत्र मो. सरताज के रूप में की गयी है. घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर […]

बासोपट्टी : थाना क्षेत्र के घोरबंकी गांव में 11 हजार वोल्ट का तार गिर गया. जिसके चपेट में 12 वर्षीय किशोर आ गया और तत्काल ही उसकी मौत हो गयी.
मृतक की पहचान घोरबंकी गांव निवासी अयूब के पुत्र मो. सरताज के रूप में की गयी है. घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच की. थाना को दिये आवेदन में मृतक सरताज के दादा मो. अयूब ने कहा है कि दोपहर में वह खेत की ओर जा रहा था कि इसी बीच 11 हजार वोल्ट का जर्जर तार गिर गया. जिसमें उसके पोते की मौत हो गयी.पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >